शुभमन गिल को कप्तान बनाते ही क्या बोल गए अजीत अगरकर, कहा- आसान नहीं होगा ये…
शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने के बाद चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने कहा कि यह सीरीज चुनौतीपूर्ण होने वाला है। अगरकर ने भरोसा जताया कि 25 वर्षीय गिल में भारतीय टेस्ट टीम को आगे ले जाने की क्षमता है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत के टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास ले लिया। जिसके बाद टीम पूरी तरह से युवा खिलाड़ियों से भरी लग रही है। हालांकि इस दौरान गिल को जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों का साथ मिलेगा।
चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने के बाद कहा कि यह चुनौतीपूर्ण श्रृंखला होगी। आप इसे जिस भी तरह से देखें यह कठिन होने वाला है। इससे मिलने वाला अनुभव टीम को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। गिल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में इस भूमिका का लुत्फ उठा रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से बहुत कठिन होने वाला है। लेकिन ये उस तरह की चुनौतियां हैं जिनका सामना आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते समय करना पड़ता है।
टेस्ट टीम को आगे ले जा सकते हैं गिल
कोहली और रोहित दोनों ने टीम की घोषणा से पहले ही संन्यास ले लिया था। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही संन्यास ले लिया था। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी फिटनेस समस्याओं के कारण टीम में नहीं चुना गया। अगरकर ने भरोसा जताया कि 25 वर्षीय गिल में भारतीय टेस्ट टीम को आगे ले जाने की क्षमता है।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
IND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
यह एक बड़ा बदलाव है
उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह एक बड़ा बदलाव है। आपके दो बड़े खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। लेकिन हम सभी को पूरा भरोसा है कि वह हमें आगे ले जाने वाला खिलाड़ी है और उम्मीद है कि समय के साथ यह साबित भी होगा। वह एक शानदार खिलाड़ी है और हम सभी को उससे बहुत उम्मीद है।
शुभमन गिल बने भारत के 37वें टेस्ट कप्तान, जानिए अब तक किन दिग्गजों ने संभाली थी कमान
अगरकर ने कहा कि यह एक बड़ा बदलाव है। आप एक या दो दौरों के लिए कप्तान नहीं चुनते। आप किसी ऐसी चीज में निवेश करने की कोशिश करना चाहते हैं जो हमें आगे बढ़ने में मदद करे। हमें उम्मीद थी कि यह सही फैसला होगा। हमने पिछले साल के दौरान उनके साथ कुछ प्रगति देखी है।
यह सीरीज काफी मुश्किल होगा
उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला (टीम का नेतृत्व करना) में यह काफी मुश्किल होने वाला है। शायद आपको अनुभव के साथ काफी कुछ सीखने को मिले लेकिन हमें उनकी काबिलियत पर भरोसा है और इसलिए उनका चयन किया गया है।’
गिल का 32 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी औसत 35 से कुछ ज्यादा है लेकिन एक पुरानी कहावत है कि कप्तान को अपने प्रदर्शन से टीम का मार्गदर्शन करना होता है और गिल से ऐसी ही उम्मीद होगी। अगरकर ने कहा कि वह गिल के आंकड़े पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहेंगे।
