ड्वेन ब्रावो (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
नई दिल्ली: गुरुवार को वेस्टइंडीज के शानदार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने चोट के कारण कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के अपने विदाई सत्र के बाद सभी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस के लिए एक भावुक संदेश लिखकर अपने फैंस को क्रिकेट में उनका हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद किया था।
अब ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के बारे में एक और खबर सामने आ रही है। इसके मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले गौतम गंभीर की जगह वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को फ्रैंचाइज़ का नया मेंटर घोषित किया है।
केकेआर के इस ऐलान से ठीक एक दिन पहले, अगले महीने 41 साल के होने जा रहे ब्रावो ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में कमर में चोट लगने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।
ब्रावो ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और पिछले साल ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग से भी अपना समय समाप्त करने का फैसला किया। पिछले साल, ब्रावो ने अपना ध्यान कोचिंग भूमिकाओं पर केंद्रित किया, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और अफगानिस्तान के लिए खेलना शामिल है।
नाइट राइडर्स ग्रुप के सीईओ वेंकी मैसूर ने एक बयान में नियुक्ति के बारे में अपनी खुशी साझा की और कहा, “डीजे ब्रावो का हमारे साथ जुड़ना एक रोमांच से भरा डेवलपमेंट है। जीतने के लिए उनका अथक प्रयास, उनके विशाल अनुभव और गहन समझ हमारे फ्रैंचाइज़ और खिलाड़ियों को बहुत लाभ पहुंचाएगा। हमें यह भी खुशी है कि ब्रावो CPL, MLC और ILT20 सहित वैश्विक स्तर पर हमारी अन्य फ्रैंचाइज़ के साथ जुड़ेंगे।”
Here's to creating more 'Champion'™️ memories! 💜@VenkyMysore | @DJBravo47 pic.twitter.com/KweWi895Ug — KolkataKnightRiders (@KKRiders) September 27, 2024
यह भी पढ़ें- क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से वेस्टइंडीज के दिग्गज ड्वेन ब्रावो ने लिया संन्यास, फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश
केकेआर के साथ ब्रावो का कार्यकाल कैश-रिच लीग में ब्रावो कोच की भूमिका में रहेंगे जो उनकी दूसरी कोचिंग भूमिका होगी। वह 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए, 2022 में फ्रैंचाइज़ी से रिटायर हुए। 2023 में वे गेंदबाजी कोच के रूप में पांच बार के चैंपियन टीम में CSK में शामिल हुए।
वेस्टइंडीज के इस प्रसिद्ध ऑलराउंडर ने अलग-अलग भूमिकाओं में CSK के साथ चार IPL खिताब जीते। कैरेबियाई स्टार खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में 183 विकेट लेकर तीसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। ब्रावो साल 2013 और 2015 में टूर्नामेंट में दो बार पर्पल कैप जीता है और ऐसा करने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं।
ब्रावो अपने जीवन में आने वाले नए अध्याय के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने कहा, “मैं पिछले 10 सालों से सीपीएल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का हिस्सा रहा हूं। विभिन्न लीगों में नाइट राइडर्स के लिए और उनके खिलाफ़ खेलने के बाद, मैं उनके संचालन के तरीके का बहुत सम्मान करता हूं।”
🚨 Attention #KnightsArmy, this is your mentor, Sir Champion speaking 🎙️ pic.twitter.com/Naa2c7cU0z — KolkataKnightRiders (@KKRiders) September 27, 2024
ब्रावो ने आगे कहा, “मालिकों का जुनून, प्रबंधन की व्यावसायिकता और परिवार जैसा माहौल इसे एक खास जगह बनाता है। यह मेरे लिए एकदम सही मंच है क्योंकि मैं खेलने से लेकर अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को सलाह देने और कोचिंग देने तक का सफ़र तय कर रहा हूं।”
यह भी पढ़ें- समय से पहले ही ड्वेन ब्रावो को लेना पड़ा संन्यास, कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेली क्रिकेट की अंतिम पारी
किसी भी अन्य क्रिकेटर की तुलना में सबसे ज़्यादा चैंपियनशिप जीत के साथ उन्होंने अपने शानदार करियर में, उन्होंने 582 टी20 मैच खेले हैं, 631 विकेट लिए हैं और लगभग 7,000 रन बनाए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)