विराट कोहली की टीम का बदला मालिक, बिड़ला ग्रुप और ब्लैकस्टोन ने मिलकर खरीदी RCB, बनी सबसे महंगी फ्रेंचाइजी
RCB Franchise Deal News: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मालिकाना हक बदल गया है। आदित्य बिड़ला ग्रुप और ब्लैकस्टोन समेत नए कंसोर्टियम ने 16,706 करोड़ रुपये में इस चैंपियन टीम को खरीदा है।
- Written By: अक्षय साहू
आदित्य बिड़ला ग्रुप और ब्लैकस्टोन ने मिलकर खरीदी RCB (सोर्स- सोशल मीडिया)
RCB Sold for Rs 16,700 Crores: आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में शुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव हुआ है। मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन रही इस टीम को अब नए निवेशकों के एक कंसोर्टियम ने खरीद लिया है। आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने मिलकर करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) में इस फ्रेंचाइजी को खरीदा है। यह डील मंगलवार को पूरी हुई और क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सौदा यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के साथ हुआ, जो डिएगो की सहायक कंपनी है। इस डील के तहत RCB की 100% हिस्सेदारी ट्रांसफर की जाएगी। खास बात यह है कि इस समझौते में पुरुष टीम के साथ-साथ महिला प्रीमियर लीग (WPL) की टीम भी शामिल है, जिससे दोनों टीमों का स्वामित्व अब नए समूह के पास होगा।
आर्यमान बिड़ला संभालेंगे टीम की कमान
नई ओनरशिप संरचना में आर्यमान विक्रम बिड़ला को चेयरमैन बनाया गया है, जबकि टाइम्स ग्रुप के सत्यान गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा कंसोर्टियम में डेविड ब्लिट्जर (बोल्ट वेंचर्स) और वायरल पटेल (ब्लैकस्टोन) भी अहम हिस्सेदार हैं। हालांकि यह डील अभी पूरी तरह अंतिम नहीं मानी जा रही है। इसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया और अन्य नियामक संस्थाओं से मंजूरी मिलनी बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
इस अधिग्रहण पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने पिछले दो दशकों में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और RCB जैसी प्रतिष्ठित टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। वहीं सत्यान गजवानी ने RCB को एक मजबूत और लोकप्रिय ब्रांड बताते हुए इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने की बात कही।
RCB ने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ा
गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान रॉयल्स का स्वामित्व भी बदला है, जिसे अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी ने बड़ी रकम में खरीदा। इस तरह एक ही दिन में आईपीएल की दो बड़ी टीमों के मालिक बदलना ऐतिहासिक माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- चोटिल नाथन एलिस IPL 2026 से बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स ने रातों-रात जोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घातक पेसर
मैदान पर प्रदर्शन की बात करें तो RCB ने पिछला सीजन जीतकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। टीम में Virat Kohli जैसे स्टार खिलाड़ी की मौजूदगी के चलते इसकी फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। अब नई ओनरशिप के साथ उम्मीद की जा रही है कि टीम और भी नई ऊंचाइयों को छुएगी।
