भारत को झटके पर झटके दे रही BGT की हार…हाथ से निकली WTC, ICC टेस्ट रैंकिंग में भी हुआ तगड़ा नुकसान
बॉर्डर गावास्कर ट्रॉफी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम को भारी नुकसान हुआ है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया अब दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय क्रिकेट टीम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावास्कर ट्रॉफी गंवाकर खुद का बहुत बड़ा नुकसान कर लिया है। टीम इंडिया ने इस सीरीज को गंवाकर पहले तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनसिप से फाइनल से बाहर हो गई। उसके बाद अब टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। भारत अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप-2 से बाहर हो गया है।
दरअसल, बॉर्डर गावास्कर ट्रॉफी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार की वजह से टीम इंडिया को डबल नुकसान हुआ है। पहले तो भारतीय टीम WTC फाइनल से बाहर हो गई, उसके बाद अब सोमवार देर रात आईसीसी ने अपनी टेस्ट रैंकिंग जारी की है, जिसमें टीम इंडिया अब दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
BGT हार कर भारत को हुआ बड़ा नुकसान
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस समय पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके पास 126 की रेटिंग है। उसके बाद दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम आ गई है, जिसके खाते में 112 रेटिंग है। वहीं तीसरे स्थान पप भारतीय क्रिकेट टीम हैं, जिसके पास केवल 109 रेटिंग है। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर इंग्लैंड है, जिसकी 106 रेटिंग है, जबकि पांचवें पर न्यूजीलैंड टीम है, जिसकी 96 रेटिंग है।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
3-1 से गंवाया बॉर्डर गावास्कर ट्रॉफी
जानकारी के लिए बता दें कि भारत की इतना बुरा हाल केवल बॉर्डर गावास्कर ट्रॉफी हारने की वजह से हुआ है। टीम इंडिया ने बॉर्डर गावास्कर ट्रॉफी में बहुत खराब प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से टीम को अब ये खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। भारत ने इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में केवल एक ही मुकाबला जीता था। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 3-1 से गंवाकर अपना बहुत कुछ खो दिया है। हालांकि भारतीय टीम शानदार कमबैक के लिए मशहूर है। टीम जल्द ही वापसी करेगी।
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगी खिताबी जंग
गौरतलब हो कि WTC फाइनल में भारत दो बार पहुंच चुका है। हालांकि तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हारकर ही टूट गया है। हालांकि पहली बार 2021 में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जबकि 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत से ट्रॉफी छीन ली थी। ऐसे में अब तीसरे संस्करण के फाइनल में खिताबी जंग ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली है।
