Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इधर पंजाब से मिली शर्मनाक हार…उधर हार्दिक पांड्या ने दिखाया पांच ट्रॉफियों का घमंड, बोले- हमारे पास 5…

पंजाब किंग्स से हार के बाद मुंबई इंडियंस के लिए अब एक हार उनके खिताब जीतने के ख्वाब को चकनाचूर कर देगी। वहीं, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक पांड्या कुछ अलग तेवर में दिखाई दिए।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: May 27, 2025 | 12:34 AM

हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप 1 में काबिज हो चुकी है। जिसका मतलब हुआ कि अब फाइनल मुकाबले में लिए अय्यर की पंजाब को एक अतिरिक्त मुकाबला मिलेगा। वहीं, मुंबई इंडियंस को अब फाइनल में पहुंचने के लिए शेष मुकाबले जीतने होंगे। मुकाबले में PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 184 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश के शानदार फिप्टी की बदौलत इस स्कोर को 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। वहीं, PBKS से मिली इस शर्मनाक हार के बाद भी मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अलग तेवर में दिखें।

हमने पांच ट्रॉफियां जीती हैं- हार्दिक पांड्या

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि “विकेट जिस तरह का था, उस हिसाब से हम 20 रन पीछे रह गए। ऐसा होता है। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने पांच ट्रॉफियां जीती हैं, यह हमेशा कठिन रहा है। हमारी गेंदबाजी क्लिनिकल नहीं थी। उन्होंने अच्छे शॉट्स खेले। बस आगे जाकर हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।”

घबराहट नहीं हैं- हार्दिक पांड्या

इसके आगे पांड्या ने कहा- “बल्लेबाजी समूह के लिए सही टेम्पलेट का पता लगाना चाहते हैं। हालांकि बहुत ज्यादा घबराहट नहीं है। हम जानते थे कि क्या दांव पर लगा था। चार दिन पहले की स्थिति से कुछ भी नहीं बदला है। जिसमें हम खुद को वापस पाते हैं।”

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल वक्त में 57 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2025 में पांचवी फिफ्टी लगाई। उनके अलावा मुंबई के लिए कोई भी बल्लेबाज फिप्टी के नजदीक तक भी नहीं पहुंच पाया। यही एमआई की हार का एक प्रमुख कारण रहा। सूर्यकुमार यादव के अलावा रयान रिकल्टन 27, रोहित शर्मा 24, हार्दिक पांड्या 26 और नमन धीर ने 20 रन बनाए।

अहम मुकाबले में जोश इंग्लिश-प्रियांश आर्या का पचासा, मुंबई को मात देकर पंजाब ने काटा टॉप 2 का टिकट

प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश का अर्धशतक

प्रियांश आर्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए। दूसरी तरफ जोश इंग्लिश ने 173 के स्ट्राइक रेट के साथ 73 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाकर मैच को खत्म किया।

After losing pbks hardik pandya said we have five trophies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 12:22 AM

Topics:  

  • Hardik Pandya
  • IPL 2025
  • Mumbai Indians
  • Punjab Kings

सम्बंधित ख़बरें

1

MI Auction Plan: सबसे छोटे पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी मुंबई, डी कॉक और बेयरस्टो पर होगी नजरें

2

IND vs SA: धर्मशाला में हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

3

IND vs SA: महान ऑलराउंडर बनने के करीब हार्दिक पांड्या, ऐसा करते ही बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी

4

IND vs SA: दूसरे टी20 में हार के बाद गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या के बीच हुई बहस, VIDEO हुआ वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.