किसी ने कहा कभी नहीं आऊंगा पाकिस्तान, तो कोई जोर-जोर से लगा रोने…PSL 2025 छोड़ दुबई गए विदेशी खिलाड़ियों ने बयां किया दर्द
बांग्लादेश के लेग स्पिनर रिशद हुसैन ने बताया कि पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव को देखने के बाद विदेशी खिलाड़ियों की हालत खराब हो गई और वह अब पाकिस्तान दोबारा आने से साफ मना कर रहे हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
विदेशी खिलाड़ियों ने बयां किया दर्द (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत-पाकिस्तान के बीच जैसे-जैसे तनाव बढ़ा उसका असर क्रिकेट पर भी पड़ने लगा। पाकिस्तान पर भारत के हमले की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 9 मई को पाकिस्तान सुपर लीग को स्थगित कर दिया था। जिसके बाद विदेशी खिलाड़ी दुबई पहुंचकर अपना दर्द बयां कर रहे हैं।
विदेशी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान छोड़ने के बाद अपना अनुभव साझा किया है। इस तनावपूर्ण माहौल में पाकिस्तान छोड़ने के बाद सभी खिलाड़ी काफी राहत महसूस कर रहे हैं। पीएसएल में हिस्सा लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों को दुबई लाया गया, जहां से सभी अपने-अपने देश के लिए रवाना होंगे।
बांग्लादेश के लेग स्पिनर रिशद हुसैन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कुछ दिनों के तनावपूर्ण समय के बाद दुबई पहुंचकर वह और अन्य विदेशी खिलाड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
EXPERIENCE OF BILLING, MITCHELL, PERERA, WIESE, CURRAN IN PSL. – Tom Curran started crying like a child at the airport. 🤯 – Daryl Mitchell won’t be visiting Pakistan again. (Cricbuzz). pic.twitter.com/cAS9Koy1J4 — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 10, 2025
उन्होंने आगे बताया, “दुबई पहुंचने के बाद हमें पता चला कि एयरपोर्ट से उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद ही वहां मिसाइल हमला हुआ था। यह खबर बेहद डरावनी और दुखद थी। अब दुबई पहुंचकर हमें राहत मिली है। उनके परिवार ने कई रातें चिंता और डर में बिना सोए गुजारीं।”
इसके अलावा, रिशद ने इंग्लैंड के खिलाड़ी टॉम करन के बारे में कहा कि “वह एयरपोर्ट गए, लेकिन सुना कि एयरपोर्ट बंद है। फिर वह एक छोटे बच्चे की तरह रोने लगे। सैम बिलिंग्स, डेरिल मिशेल, कुशाल परेरा, डेविड वीज सभी बहुत डरे हुए थे। जैसे ही वह दुबई पहुंचे, मिशेल ने मुझसे कहा कि वह फिर कभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे।
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जय शाह का बयान आया सामने, बोले- देश को आतंकवाद से…
जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 9 मई को पीएसएल को निलंबित करने की घोषणा की, जिसके कुछ ही घंटों बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया। अब उम्मीद है कि बीसीसीआई आईपीएल 2025 को फिर से शुरू कर सकता है।
