Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उठने लगे हैं सवाल? टेस्ट में टीम इंडिया का बुरा हाल, कोच गौतम गंभीर निशाने पर

यदि टी20 और वनडे क्रिकेट को हटा दें तो गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट के दौरान बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया 11 में से 7 टेस्ट मैच हार चुकी है।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 25, 2025 | 02:01 PM

गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

इंग्लैंड ने टीम इंडिया को लीड्स टेस्ट में पांच विकेट से शिकस्त दी। कोच गौतम गंभीर के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ये पहली हार साबित हुई। चौथी पारी के दौरान 371 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस दौरान बेन डकेट ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। ये ही कारण रहा कि पांचवे दिन इंग्लिश टीम 350 के स्कोर को आसानी से हासिल करने में कामयाब हो पाई।

इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने सीरीज में 1-0 के साथ बढ़त बना ली है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया का मैनेजमेंट काफी खराब दिखा। कब किस खिलाड़ी का इस्तेमाल कहां पर करना है, ऐसे फैसले लेने में टीम नाकाबयाब रही। टीम इंडिया की खराब गेंदबाजी और खराब फील्डिंग हार का प्रमुख कारण रही। पिछले कई समय में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अब ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं।

सवालों के घेरे में गौतम गंभीर

साल 2024 में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के नए हेड कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली। गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने सीमित ओवर क्रिकेट में तो शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में कोच के तौर पर उनका प्रदर्शन सवालों के घेरे में है।

सम्बंधित ख़बरें

FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक

सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट

ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम

FIH: पाकिस्तान पर भारत का दबदबा, हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप में 7-3 से दर्ज की बड़ी जीत

गंभीर की कोचिंग में पहले टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया। ये सीरीज भारत में ही खेली गई थी। इसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टीम को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। ये ही कारण था कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

India in the last 9 Tests: Won – 1.
Draw – 1.
Lost – 7*. pic.twitter.com/EgMYSDd24v
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 24, 2025

रवींद्र जडेजा के लिए संजय मांजरेकर के तीखे बोल, कहा- मैं उनसे ज्यादा…

टेस्ट फॉर्मेट में गंभीर का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के लिए गौतम गंभीर ने बाग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज से शुरुआत की थी। इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। इसके बाद से टीम इंडिया ने टेस्ट में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने गंभीर की कोचिंग में ओवरऑल 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 7 मुकाबलों में हार मिली है। जबकि 3 मुकाबलों में जीत और 1 ड्रॉ रहा है।

After defeat leeds test questions raised on coach gautam gambhir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2025 | 01:45 PM

Topics:  

  • Gautam Gambhir
  • IND Vs ENG
  • Indian Cricket Team
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.