Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025 Points Table: खत्म हुई RCB की बादशाहत, मुंबई इंडियंस ने छीना ताज, प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

IPL 2025 Points Table: राजस्थान और मुंबई के बीच हुई भिड़ंत में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एमआई ने लगातार अपनी 6वीं जीत दर्जकर प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर चुकी है। जबकि RCB अब दूसरे स्थान पर है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 02, 2025 | 07:21 AM

आईपीएल 2025 अंक तालिका (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2025 Points Table: जैसे-जैसे आईपीएल 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे इस लीग का रोमांच बढ़ते जा रहा है। बीते गुरुवार को मुबंई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर ना केवल उन्हें दर्द दिया है, बल्कि विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बादशाहत भी खत्म कर दी है।

दरअसल, गुरुवार को हुए राजस्थान और मुंबई के बीच भिड़ंत में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एमआई ने लगातार अपनी 6वीं जीत दर्ज की है। टीम ने रॉयल्स को 100 रनों से करारी शिकस्त देकर प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। जिसकी वजह से आरसीबी अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही MI पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़कर नंबर-1 पोजिशन पर पहुंच गई है। मुंबई की 11 मैचों में यह 7वीं जीत है।

सम्बंधित ख़बरें

वर्ल्ड कप में जीत के लिए नेपाल ने 12 साल का किया इंतजार, अब SCO को दी ऐसी हार कि हिला डाली पूरी प्वाइंट्स टेबल

IND vs NED: बल्लेबाज दिखाएंगे दम या फिर गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला? जानिए अहमदाबाद मुकाबले की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े में नेपाल का बोलबाला, स्कॉटलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से दी मात, दीपेंद्र ऐरी का तूफानी अर्धशतक

बीच मैदान पर हुई खिलाड़ियों की जोरदार टक्कर, अचेत होकर गिरे नेपाल के खिलाड़ी, टल गया बड़ा हादसा

वहीं, राजस्थान की टीम इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। RR प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली आईपीएल 2025 की दूसरी टीम बन गई है। इस बार आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से रेस से सबसे पहसे बाहर होने वाली टीम 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स हैं।

टीम मैच खेले मैच जीते मैच हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
मुंबई इंडियंस 11 7 4 0 14 +1.274
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 7 3 0 14 +0.521
पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.199
गुजरात टाइटंस 9 6 3 0 12 +0.748
दिल्ली कैपिटल्स 10 6 4 0 12 +0.362
लखनऊ सुपर जायंट्स 10 5 5 0 10 -0.325
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 +0.080
राजस्थान रॉयल्स (E) 11 3 8 0 6 -0.780
सनराइजर्स हैदराबाद 9 3 6 0 6 -1.103
चेन्नई सुपर किंग्स (E) 10 2 8 0 4 -1.211

टॉप-4 की बात करें तो फिलहाल यहां मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स और चौथे पर गुजरात टाइटंस मौजूद हैं। मुंबई और बेंगलुरु के खाते में 14-14 अंक हैं, जबकि पंजाब के पास 13 और गुजरात के खाते में 12 अंक हैं। 5वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसके पास 12 अंक।

खास बात ये है कि RR और CSK के बाहर होने के बावजूद प्लेऑफ की रेस काफी रोमांच से भरी हुई है, क्योंकि अभी भी टॉप-4 की पोजिशन के लिए 8 टीमों के बीच जंग जारी है। लेकिन, असली लड़ाई टॉप-5 टीमों के बीच ही मानी जा रही है।

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा और राइल रिकलटन के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। रोहित और रिकलटन के अलावा सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 48-48 रनों की नाबाद पारी खेली।

खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। RR की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जोफ्रा आर्चर 30 रन बनाकर उनके सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इस मैच में ट्रेंट बोल्ट और करण शर्मा ने मुंबई के लिए 3-3 विकेट लिए।

After beat rajasthan royals mumbai indians is on top of ipl 2025 points table rcb slip to 2nd position

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 07:21 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL
  • Mumbai Indians
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.