BCCI के बाद अब खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शमा को आड़े हाथों लिया, रोहित शर्मा पर कमेंट करना पड़ा भारी
रोहित शर्मा को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि वो फिट नहीं हैं। खिलाड़ी के तौर पर वो ज्यादा मोटे हैं। इसके लेकर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा शमा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘बेहद शर्मनाक' है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मनसुख मांडविया (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत ने तीन मुकाबले जीतकर शान से सेमीफाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल के मुकाबले से एक दिन पहले रोहित शर्मा को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि वो फिट नहीं हैं। खिलाड़ी के तौर पर वो ज्यादा मोटे हैं। इसके लेकर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा शमा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘बेहद शर्मनाक’ और ‘पूरी तरह से दयनीय’ है।
शमा ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान रोहित के 17 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट होने के बाद रोहित की फिटनेस पर कप्तानी पर सवाल उठाया था। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए यह भी कहा था कि उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! … और निश्चित रूप से भारत का अब तक का सबसे अप्रभावी कप्तान।
मांडविया ने शमा को आड़े हाथों लिया
मांडविया ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस और टीएमसी को खिलाड़ियों को अकेला छोड़ देना चाहिए क्योंकि वे अपने पेशेवर जिंदगी को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। इन पार्टियों के नेताओं द्वारा खिलाड़ी के शरीर को लेकर की गयी टिप्पणी और टीम में जगह को लेकर उठाये गये सवाल न केवल बेहद शर्मनाक है बल्कि पूरी तरह से दयनीय भी है। इस तरह की टिप्पणियां हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और त्याग को कमतर आंकती हैं जो वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
शमा ने सोशल मीडिया पर खड़ा किया बवाल
शमा ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट से सोशल मीडिया में बवाल खड़ा कर दिया। कांग्रेस ने स्वीकार किया कि उन्होंने मर्यादा का उल्लंघन किया है और पार्टी ने उनसे पोस्ट डिलीट करने के लिये भी कहा। शमा ने अब डिलीट कर दिये गये अपनी पोस्ट में कहा था कि शर्मा ‘‘एक खिलाड़ी होने के लिहाज से मोटे हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और मंगलवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल खेलेगा। उसने रविवार को न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शमा की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे में जबकि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेल रही है, एक जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा इस तरह का ‘ओछा’ बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है।
