आदिल रशीद के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Adil Rashid: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आदिल रशीद ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद टी20आई में 200 छक्के खाने वाले दुनिया का पहले गेंदबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Adil Rashid Unwanted Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। वानखेड़े के मैदान पर इंग्लिश स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रशीद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 से ज्यादा छक्के खाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
सेमीफाइनल मुकाबले में आदिल रशीद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 4 ओवर के स्पेल में रशीद ने 41 रन खर्च किए और 2 विकेट चटकाए। उन्होंने ईशान किशन और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट झटका। रशीद काफी मंहगे साबित हुए और उन्होंने 10.20 की इकोनॉमी से रन दिए।
हालांकि, भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 2 विकेट लेने के साथ ही आदिल रशीद टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने राशिद खान को पीछे छोड़ दिया है। रशीद के नाम अब टी20 विश्व कप में 44 विकेट हो गए हैं। वहीं, राशिद खान ने 43 विकेट चटकाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
IPL के बीच न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान, WC 2026 के लिए चुनी टीम, इन 3 दिग्गजों का होगा आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
T20 World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान, जानें किसे सौंपी गई टीम की कमान?
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा विकेट
- 50 – शाकिब अल हसन
- 44 – एडम ज़म्पा
- 44 – आदिल राशिद
- 43 – राशिद खान
- 40 – वानिंदु हसरंगा
टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे बड़ा स्कोर
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 253 रन बनाए। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपने बल्लेबाजी से निराश किया और वह 7 गेंदों का सामना करने के बाद 9 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रनों की अहम साजेदारी निभाई। ईशान ने महज 18 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रनों की दमदार पारी खेली।
संजू की ताबड़तोड़ पारी
वहीं, वेस्टइंडीज के बाद सेमीफाइनल मुकाबले में भी संजू सैमसन बेहतरीन लय में दिखाई दिए। संजू ने सिर्फ 42 गेंदों का सामना करते हुए 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 211 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि, संजू अपना शतक पूरा नहीं कर सके और विल जैक्स की गेंद पर फिल साल्ट को कैच देकर पवेलियन लौटे।
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन और ईशान किशन ने रचा इतिहास, T20 World Cup के नॉकआउट में ऐसा करने वाले पहली भारतीय जोड़ी बनी
कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 गेंदों में 11 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने। शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली। तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 21 रन बनाए और वह जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए और वह रनआउट हुए।
