IPL 2026: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और संजू सैमसन को भी छोड़ा पीछे
Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खराब शुरुआत की। अभिषेक शर्मा पहली पारी में बिना खाता खोले ही आउट होकर पवेलियन लौट गए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Sets an Embarrassing Record: आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की ओर से ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत बेहद निराशाजनक रही।
पहली ही गेंद पर लौटे अभिषेक शर्मा
हैदराबाद की पारी की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा, जब अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह डीप थर्ड मैन पर कैच दे बैठे और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस विकेट ने हैदराबाद को शुरुआती दबाव में डाल दिया और टीम की रणनीति पर भी असर पड़ा।
WHAT. A. START 😍 Jofra Archer strikes first ball ⚡️ Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/QMt1WQSkuT — IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
शर्मनाक रिकॉर्ड बना बैठे अभिषेक
अभिषेक शर्मा के लिए साल 2026 टी20 क्रिकेट में बेहद खराब साबित हो रहा है। वह इस साल सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वह रोहित शर्मा और संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, लेकिन अब उन्होंने दोनों को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक ने इस साल अब तक 18 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें वह 7 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। इनमें 4 गोल्डन डक भी शामिल हैं, जो उनकी खराब फॉर्म को दर्शाता है।
टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी
- अभिषेक शर्मा – 7 डक (18 पारियां, साल 2026)
- रोहित शर्मा – 6 डक (32 पारियां, साल 2018)
- संजू सैमसन – 6 डक (32 पारियां, साल 2024)
- गुरकीरत सिंह मान – 5 डक (19 पारियां, साल 2013)
ये भी पढ़ें: क्या हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? प्लेइंग 11 में नाम न होने के पीछे छिपा है RR का बड़ा प्लॉन
आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज होने के बावजूद अभिषेक शर्मा के लिए यह साल किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। उन्होंने इस साल 18 मैचों में 18 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 26.58 की औसत से केवल 452 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला, जबकि उन्होंने 5 अर्धशतक जरूर लगाए हैं। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण अभिषेक शर्मा पर अब दबाव बढ़ता जा रहा है और आने वाले मैचों में उन्हें अपनी फॉर्म वापस हासिल करनी होगी, ताकि वह टीम के लिए अहम योगदान दे सकें।
