अभिषेक शर्मा ने बना डाला एक और महारिकॉर्ड, आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ते हुए किया बड़ा कारनामा
Abhishek Sharma: नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रन बनाते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Reach Fastest 5000 runs in T20s: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
नागपुर में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज 35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि टी20 क्रिकेट में 5000 रन का आंकड़ा भी छू लिया। अभिषेक को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 82 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने बेहद आसानी से हासिल कर लिया।
अभिषेक शर्मा ने यह कारनामा सिर्फ 169 मैचों की 165 पारियों में पूरा किया। गेंदों के लिहाज से भी उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया, क्योंकि अभिषेक ने महज 2898 गेंदों में 5000 टी20 रन पूरे कर लिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने 2942 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मौजूदा क्रिकेटर्स के लिए ‘माउंट एवरेस्ट’ हैं सचिन के ये 5 रिकॉर्ड! मास्टर ब्लास्टर के जन्मदिन पर खास रिपोर्ट
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
विराट कोहली भी पीछे छूटे, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप की रेस में जलवा, इस नंबर पर किया कब्जा
IPL 2026 के शोर के बीच ICC Ranking में टीम इंडिया का जलवा, टॉप 10 में इन भारतीय खिलाड़ियों ने जमाया कब्जा
T20 में सबसे तेज 5000 रन (गेंदों के हिसाब से)
- 2898 – अभिषेक शर्मा (भारत)
- 2942 – आंद्रे रसेल (वेस्ट इंडीज)
- 3127 – टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया/सिंगापुर)
- 3196 – विल जैक्स (इंग्लैंड)
- 3239 – ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
22 गेंदों में अभिषेक शर्मा का अर्धशतक
अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में जारी टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 35 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 84 रन की पारी खेली। इस मुकाबले के दौरान अभिषेक ने महज 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक पूरा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने अब तक 8 बार यह कारनामा किया है, जबकि सूर्यकुमार यादव, फिल सॉल्ट और इविन लुईस ने 7-7 बार ऐसा किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में लगाया सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक से पहले वेस्टइंडीज के किरन पोलार्ड ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 पारी में 8 छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी रिचर्ड लेवी शीर्ष पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में इस टीम के विरुद्ध हैमिल्टन में 13 छक्के लगाए थे।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ नाबाद 44 रन बनाए। इनके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कीवी टीम से जैकब डफी और काइल जेमीसन ने 2-2 विकेट हासिल किए। क्रिस्चियन क्लार्क, ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट निकाला।
भारत की तीसरा हाईएस्ट स्कोर
यह टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी टीम के द्वारा तीसरा उच्चतम योग है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है, जिसने साल 2018 में इस टीम के खिलाफ 5 विकेट खोकर 245 रन बनाए थे। वहीं, साल 2019 में इंग्लिश टीम ने नेपियर में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 3 विकेट खोकर 241 रन बनाए थे।
