Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दूसरे बैटर बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Create History: आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें हैदराबाद ने 10 रनों से मुकाबले को जीत लिया। इसके साथ सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं।
अभिषेक शर्मा ने 2000 रन पूरे करते ही एक बड़ा कारनामा किया है। वो आईपीएल के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में ‘नंबर-2’ स्थान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने आईपीएल में महज 1193 गेंदों में 2000 रन पूरे किए। अभिषेक शर्मा ने यह उपलब्धि 15 गेंदों में अर्धशतक बनाकर पूरा किया।
IPL में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज
- 1120 – आंद्रे रसेल
- 1193 – अभिषेक शर्मा*
- 1198 – निकोलस पूरन
- 1211 – वीरेंद्र सहवाग
- 1251 – क्रिस गेल
आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 2,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आंद्रे रसेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 1,120 गेंदों में यह कारनामा किया था। वहीं, निकोलस पूरन (1,198) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। वीरेंद्र सहवाग (1,211) और क्रिस गेल (1,251) क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में LSG ने 2.60 करोड़ देकर किया था शामिल, अब इसी पैसे से घर का पुराना कर्ज चुकाएगा ये युवा खिलाड़ी
MPL 2026: इंदौर में आज से एमपीएल का तीसरा सीजन, आवेश और आशुतोष पर रहेंगी नजरें, इस बार शामिल हैं 10 टीमें
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
IPL चैंपियन बनते ही प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, साथ में अनुष्का शर्मा भी रही मौजूद- VIDEO
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: टॉप-4 में पहुंची SRH, हार के बाद CSK को हुआ फायदा; जानें किसके पास है ऑरेंज-पर्पल कैप?
हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में अभिषेक ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। इस दौरान ट्रेविस हेड के साथ 5.5 ओवरों में 75 रन की साझेदारी की। इस मुकाबले के दौरान अभिषेक शर्मा ने लगातार 8 गेंदों पर बाउंड्री लगाने का कारनामा किया। वह 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के पहले बल्लेबाज भी बने। इससे पहले अभिषेक ने साल 2024 में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
अभिषेक शर्मा का आईपीएल करियर
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल करियर में अब तक 83 मैच खेले हैं, जिसकी 80 पारियों में 27.45 की औसत के साथ 2,004 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 11 अर्धशतक आए। इस सीजन अभिषेक शर्मा 6 मुकाबलों में 31.33 की औसत के साथ 188 रन बना चुके हैं। आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले। अभिषेक ने पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में 74 रन की पारी खेली थी।
हैदराबाद ने 10 रनों से जीता मुकाबला
अभिषेक के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। अभिषेक के अलावा हेनरिक क्लासेन भी 59 रनों की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी। हैदराबाद ने इस मुकाबले को 10 रनों से जीता।
