अभिज्ञान कुंडू ने रचा इतिहास, अंडर-19 में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने
IND Under-19 vs Malaysia U19: अभिज्ञान कुंडू ने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वो भारत की ओर से अंडर-19 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अभिज्ञान कुंडू (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhigyan Kundu Double Century: अंडर-19 एशिया कप में भारत के अभिज्ञान कुंडू ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। अंडर-19 एशिया कप में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं अगर अंडर-19 वनडे क्रिकेट में वो भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने है। जिन्होंने अंडर-19 वनडे में शतक जड़ा हो।
17 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने मंगलवार को मलेशिया के खिलाफ अपने तीसरे ग्रुप मैच में इंडिया U19 टीम के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी करने आए और सिर्फ़ 121 गेंदों में 200 रन पूरे कर लिए। उनसे पहले U19 एशिया कप में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे ज़्यादा स्कोर का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम था। इस टूर्नामेंट के भारत के पहले मैच में वैभव ने यूनाइटेड अरब अमीरात के खिलाफ़ 95 गेंदों में 171 रन बनाए थे।
अभिज्ञान की नाबाद 209 रनों की पारी
अभिज्ञान 125 गेंदों पर 209 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रीज पर रहते हुए उन्होंने 17 चौके और 9 छक्के लगाए। उन्होंने भारत की पारी के 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर एन सथनाकुमारन को छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। हालांकि, अंतिम ओवर में स्ट्राइक नहीं मिलने के कारण वो एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव
IND vs AFG 3rd ODI: चेपॉक में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का राज? पिच रिपोर्ट से दूर करें हर कन्फ्यूजन
IND vs AFG 3rd ODI के लिए हो जाइए तैयार, भारत-अफगानिस्तान के बीच आखिरी जंग इस मैदान पर, टीम में होगा बदलाव?
यूथ वनडे में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन
| खिलाड़ी का नाम | रन | गेंदें | चौके | छक्के | टीम | विपक्षी टीम | स्कोरकार्ड |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| J van Schalkwyk | 215 | 153 | 19 | 6 | साउथ अफ्रीका U19 | जिम्बाब्वे U19 | युथ ODI |
| अभिज्ञान कुंडू | 209* | 125 | 17 | 9 | भारत U19 | मलेशिया U19 | युथ ODI |
| H Boyagoda | 191 | 152 | 28 | 2 | श्रीलंका U19 | केन्या U19 | युथ ODI |
| JJNP Bhula | 180 | 144 | 10 | 5 | न्यूजीलैंड U19 | केन्या U19 | युथ ODI |
| TP Doropoulos | 179* | 155 | 21 | 3 | ऑस्ट्रेलिया U19 | इंग्लैंड U19 | युथ ODI |
| अंबाती रायडू | 177* | 114 | 16 | 1 | भारत U19 | इंग्लैंड U19 | युथ ODI |
| DJ Pagon | 176 | 129 | 21 | 5 | वेस्ट इंडीज U19 | स्कॉटलैंड U19 | युथ ODI |
| DW Lawrence | 174 | 150 | 25 | 1 | इंग्लैंड U19 | फीजी U19 | युथ ODI |
| FW McCann | 174 | 139 | 22 | 3 | इंग्लैंड U19 | श्रीलंका U19 | युथ ODI |
| वैभव सूर्यवंशी | 171 | 95 | 9 | 14 | भारत U19 | यूएई U19 | युथ ODI |
यह भी पढ़ें: 1996 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पर लटकी तलवार, श्रीलंका पहुंचते ही हो जाएंगे गिरफ्तार
भारत ने बनाए 408 रन
भारतीय अंडर-19 टीम ने मलेशिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए अभिज्ञान कुंडू और वेदांत त्रिवेदी की 209 रन की धमाकेदार साझेदारी की। कुंडू के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 408 रन बनाए। इस साझेदारी में वेदांत ने 106 गेंदों में 90 रन बनाए और 7 चौके लगाकर अपनी बल्लेबाजी की गुणवत्ता दिखाई। वहीं, वैभव ने मात्र 26 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुँचाया, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के शामिल किए। मलेशियाई टीम की ओर से मुहम्मद अकरम ने 10 ओवर में 89 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि जैशविन कृष्णमूर्ति ने 9 ओवर में 54 रन देकर एक भारतीय बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।
