-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ab De Villiers Wheelchair Cricket Mumbai Team Video
एबी डिविलियर्स ने व्हीलचेयर क्रिकेट खेलकर जीता दिल, वीडियो में देखें कैसे मुंबई टीम के साथ बिताए खास पल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने मुंबई व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के साथ खास पल बिताए। उन्होंने खुद व्हीलचेयर में बैठकर क्रिकेट खेला, शॉट्स लगाए और खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाया।

एबी डिविलियर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर से दिल जीतने वाला काम किया है। एबी डिविलियर्स अपने शानदार व्यक्तिव की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के साथ प्रैक्टिस करके ऐसा किया। मुंबई के मरीन लाइंस स्थित इस्लाम जिमखाना में एबी डिविलियर्स ने मुंबई व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया।
साउथ अफ्रीका और आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स खुद व्हीलचेयर में बैठे, शानदार शॉट्स खेले और व्हीलचेयर पर दौड़कर रन भी बनाए। इस पल ने न सिर्फ खिलाड़ियों को बल्कि वहां मौजूद सभी दर्शकों को खुश कर दिया। कई फैन्स ने इस खास लम्हे को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया।
VIDEO | Mumbai: Former South African cricketer AB de Villiers (@ABdeVilliers17) plays with Mumbai Wheelchair Cricket Team during practice session at Islam Gymkhana, Marin Lines. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz)#Mumbai pic.twitter.com/XdWm0x0vDJ — Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2025
RCB के लिए प्यार अभी भी कायम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले डिविलियर्स ने हाल ही में ESPN Cricinfo पर बातचीत के दौरान अपने टीम के लिए अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि समय आ गया है। इस बार आरसीबी पूरी ताकत से कप जीतने जा रही है। मुझे विराट (कोहली) ने मना किया है कि मैं ‘ई साल कप नामदे’ ना कहूं, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि इस बार हमारा ही सीजन है। तैयार रहिए और सफर का मज़ा लीजिए।
कोहली से खास उम्मीद
डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब के खिलाफ भले ही वो जल्दी आउट हो गए, लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज से साफ था कि वो पूरी तरह फोकस में हैं। विराट आज रन नहीं बना सके, लेकिन वो आखिरी तक मैदान पर साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मना रहे थे। वो एक सच्चे टीम प्लेयर हैं और मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि फाइनल में वो बड़ी पारी खेलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की भविष्यवाणी, IPL 2025 में इस टीम को बताया खिताब का हकदार
फाइनल का मुकाबला 3 जून को
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें RCB का सामना पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 30 मई को होने वाले क्वालिफायर 2 की विजेता टीम से होगा। डिविलियर्स की यह दरियादिली और RCB के लिए उनका प्यार फैंस को एक बार फिर भावुक कर गया है। अब सबकी निगाहें 3 जून को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी है।
Ab de villiers wheelchair cricket mumbai team video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














