पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की भविष्यवाणी, IPL 2025 में इस टीम को बताया खिताब का हकदार

IPL 2025 में आरसीबी शानदार खेल का प्रदर्शन कर इसके फाइनल में पहुंच चुकी है। क्वालीफायर 2 में जीतने वाली टीम से आरसीबी 3 जून को फाइनल खेलते हुए दिखाई देगी। इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बड़ी बात कही है।
शेन वॉटसन ने कहा आरसीबी आईपीएल 2025 का खिताब जीतेगी।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की आईपीएल 2025 को लेकर भविष्यवाणी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफायर 2 में पहुंच चुकी है। अब 1 जून को उसका मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है। अब पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में जो भी टीम जीतेगी वो 3 जून को आरसीबी के साथ इस साल का फाइनल मुकाबला खेलेगी।

आईपीएल 2025 में आरसीबी शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। वो 3 जून को आईपीएल में 17 साल के सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरेगी। इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन ने आईपीएल 2025 में खिताब जीतने वाली टीम को लेकर भविष्यवाणी कर दी है।

आरसीबी जीतेगी IPL 2025 का खिताब- शेन वॉटसन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जीतने का प्रबल दावेदारा बताया है। इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली के बारे में भी बड़ी बात कही है। वॉटसन ने ये बात एक क्रिकेट शो के दौरान कही। उनसे पूछा गया कि आईपीएल 2025 में कौन खिताब जीतेगी। इसके जवाब में में उन्होंने बिना लाग-लपेट आरसीबी का नाम लिया। इसके अलावा वॉटसन ने फाइनल मुकाबले में कि विराट कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' मिलने का प्रबल दावेदार बताया।

IPL 2025 में विराट कोहली का प्रदर्शन

मौजूदा सीजन में विराट कोहली ने कुल 14 मुकाबलों में भाग लिया है। इस दौरान उन्होंने 55.82 के शानदार औसत व 146.54 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। आईपीएल 2025 में विराट कोहली के बल्ले से कुल 614 रन निकले हैं। इस सीजन में उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए हैं। जबकि 73 बनाम सर्वोच्च स्कोर रहा है।

इस वक्त आरसीबी की टीम में विराट कोहली सबसे सीनियर बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। वो आरसीबी के साथ आईपीएल की शुरआत के वक्त से ही हैं। उन्होंने इस दौरान टीम के लिए 8 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। बीते 17 सालों में विराट कोहली आरसीबी के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान वो कई मौकों पर टीम को अपने दम पर जीत दिला चुके हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com