IPL 2025: RCB की टीम पिछले सीजनों से 10 गुना है बेहतर, चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद ये खिलाड़ी ने किया दावा
आरसीबी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि इस बार टीम पिछले सीजनों के मुकालबे में दस गुना ज्यादा बेहतर लग रही है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आरसीबी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुरुआत के दोनों मुकाबले जीतकर इस सीजन का शानदार आगाज किया है। इस सीजन में आरसीबी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि इस बार टीम पिछले सीजनों के मुकालबे में दस गुना ज्यादा बेहतर लग रही है।
रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक पर 17 साल बाद हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। आरसीबी के लिये खेल चुके डिविलियर्स ने अपने पॉडकास्ट ‘एबी डिविलियर्स 360′ में कहा कि इस बार आरसीबी टीम का संतुलन पिछले सत्रों से दस गुना बेहतर है। शानदार शुरुआत के कारण उनका काम आसान हो जाएगा।
आरसीबी की टीम अब है अधिक संतुलित
उन्होंने कहा कि पिछले साल आईपीएल नीलामी के समय मैने कहा था कि आरसीबी को संतुलन की जरूरत है। यह गेंदबाजों, बल्लेबाजों या क्षेत्ररक्षकों को लेकर नहीं था। यह आईपीएल टीमों और विकल्पों में अच्छे संतुलन को लेकर था। मैने भुवनेश्वर कुमार को देखा तो मुझे लगा कि वह नहीं खेल रहा है और फिर दूसरे मैच में वह टीम में था। आपको यही तो चाहिये। पहले मैच में (केकेआर के खिलाफ) वह टीम में नहीं था और दूसरे मैच में वह किसी और की जगह टीम में था। यही वह संतुलन और गहराई है जो टीम को चाहिये होती है।
सम्बंधित ख़बरें
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
SRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आरसीबी के लिए यह सर्वश्रेष्ठ शुरूआत
उन्होंने कहा कि आरसीबी की यह टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ शुरूआत है। नतीजों के नजरिये से ही नहीं बल्कि टीम को देखकर भी। केकेआर को उसके घर पर हराना और फिर चेन्नई को चेपॉक पर मात देना शानदार रहा। अब इससे आगे अंकतालिका में राह आसान हो जायेगी।
प्वाइंट्स टेबल का हाल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 2 मैचों में 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे स्थान पर है। वहीं, क्रमशः पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स हैं। इन टीमों के बराबर 2-2 अंक हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के अलावा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन की अपनी पहली जीत का इंतजार है।
