IPL 2026 में संजू सैमसन के लिए CSK ही नहीं ये टीम भी होगी बेताब, आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी
Aakash Chopra on Sanju Samson: आकाश चोपड़ा ने कहा कि संजू सैमसन को केकेआर ट्रेड कर सकता है। उनके पास भारतीय विकेटकीपर नहीं है और संजू सैमसन से अच्छा विकल्प क्या हो सकता है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Aakash Chopra on Sanju Samson: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमें अभी से ही तैयारी करनी शुरू कर दी है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन टीम को छोड़ सकते हैं। उन्होंने टीम से रिलीज करने की मांग भी कर दी है। इसी बीच आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को हासिल करने के लिए एक दूसरी टीम ज्यादा बेताब है। अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि मेरे दिमाग में सबसे पहला नाम सीएसके का नहीं है। केकेआर का है। केकेआर ज्यादा बेताब टीम होनी चाहिए।
कोलकाता के पास कोई भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज नहीं है। इससे उनके हाथ बंधे हुए हैं। दूसरी बात अगर आपको कोई कप्तान मिल जाए तो इसमें क्या बुराई है?” हालांकि आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2025 में कोलकाता की कप्तानी करने वाली अजिंक्य रहाणे की तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
IPL 2026 में LSG ने 2.60 करोड़ देकर किया था शामिल, अब इसी पैसे से घर का पुराना कर्ज चुकाएगा ये युवा खिलाड़ी
MPL 2026: इंदौर में आज से एमपीएल का तीसरा सीजन, आवेश और आशुतोष पर रहेंगी नजरें, इस बार शामिल हैं 10 टीमें
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
चोपड़ा ने अजिंक्य रहाणे की तारीफ की
आकाश चोपड़ा ने कहा कि अजिंक्य रहाणे ने पिछले सीजन कप्तानी और बल्लेबाजी अच्छी की, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए केकेआर सैमसन पर गंभीरता से विचार कर सकती है। टीम की बल्लेबाजी में लचीलेपन और विकेटकीपर के रूप में गहराई की कमी को सैमसन मजबूत कर सकते हैं।
वेंकटेश अय्यर को रिलीज करके केकेआर बचा सकता है पैसे
आकाश ने कहा कि केकेआर वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर 24 करोड़ बचा सकता है और टीम में बदलाव ला सकता है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि पिछले साल जब आरआर ने खिलाड़ियों को रिटेन किया, तो जोस बटलर को जाने दिया और संजू को रोक लिया। अब आरआर के पास यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जो ओपनिंग कर सकते हैं। ध्रुव जुरेल को भी ऊपर खिलाया जा सकता है। इसी वजह से शायद सैमसन ने टीम से अलग होने का मन बनाया होगा।
यह भी पढ़ें: अश्विन को IPL की कोई टीम नहीं करेगा ट्रेड, नीलामी में शामिल होंगे भारत के पूर्व गेंदबाज
सैमसन की मुलाकात अमेरिका में आयोजित मेजर लीग क्रिकेट के दौरान सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग से हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें हैं कि वह सीएसके का हिस्सा बन सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स और संजू सैमसन का साथ बहुत पुराना है। पहली बार सैमसन 2013 से 2015 तक टीम का हिस्सा थे। इसके बाद 2018 से वह लगातार टीम के साथ हैं और 2022 से टीम के कप्तान हैं।
सैमसन एक कप्तान, विकेटकीपर और ओपनर बल्लेबाज का बेहतरीन विकल्प हैं। अगर आरआर उन्हें रिलीज या ट्रेड करती है तो सीएसके, केकेआर जैसी टीम निश्चित रूप से उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी। 176 आईपीएल मैचों में सैमसन ने 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 4,704 रन बनाए हैं। (आईएएनएस)
