शुभमन गिल ने रचा इतिहास, SENA देशों में ऐसा करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने

Shubman Sill Score 700 runs in SENA Countries: शुभमन गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवें दिन एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो सेना देशों में 700 रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं।
shubman gill 700 run in england
Updated on

Shubman Sill Score 700 runs in SENA Countries: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैनचेस्टर टेस्ट में शुभमन गिल ने एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वो SENA देशों में एक टेस्ट सीरीज के दौरान 700 रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में 81 रन बनाते ही यह मुकाम हासिल किया।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार (26 जुलाई) को SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में खेली गई टेस्ट सीरीज़ में किसी एशियाई बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया था। उन्होंने 74 रन बनाते ही विराट कोहली के 692 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।

वहीं गिल ने आज पांचवें दिन स्टोक्स की गेंद पर दो रन लेते ही यह कारनामा किया। मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी के 65वें ओवर में गिल ने इस सीरीज में 700 रन पूरे किए। अब वो सेना देशों में 700 रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

SENA देशों में खेली गई टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन (एशियाई बल्लेबाज द्वारा)

खिलाड़ी देश स्थान वर्ष मैच रन सर्वोत्तम स्कोर
शुभमन गिल भारत इंग्लैंड 2025 4 700* 269
विराट कोहली भारत ऑस्ट्रेलिया 2014-15 4 692 169
मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान इंग्लैंड 2006 4 631 202
राहुल द्रविड़ भारत ऑस्ट्रेलिया 2003-04 4 619 233
राहुल द्रविड़ भारत इंग्लैंड 2002 4 602 217
विराट कोहली भारत इंग्लैंड 2018 5 593 149
इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज में किसी एशियाई बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का पिछला रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ के नाम था। यूसुफ ने 2006 में इंग्लैंड का दौरा करते हुए 631 रन बनाए थे।
खिलाड़ी देश वर्ष मैच रन सर्वोत्तम स्कोर
शुभमन गिल भारत 2025 4 700* 269
मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान 2006 4 631 202
राहुल द्रविड़ भारत 2002 4 602 217
विराट कोहली भारत 2018 5 593 149
सुनील गावस्कर भारत 1979 4 542 221

अब गिल की नजरें पहले यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड पर होगा। फिर उसके बाद गिल को सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ना है। गिल 12 रन और बनाते ही इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन सुनील गावस्कर ने बनाया है। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन बनाए।

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन

खिलाड़ी विपक्षी टीम वर्ष मैच रन सर्वोत्तम स्कोर
सुनील गावस्कर वेस्टइंडीज 1971 4 774 220
सुनील गावस्कर वेस्टइंडीज 1978-79 6 732 205
यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड 2024 5 712 214*
शुभमन गिल इंग्लैंड 2025 4 697* 269
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया 2014-15 4 692 169
विराट कोहली इंग्लैंड 2016 5 655 235
दिलीप सरदेसाई वेस्टइंडीज 1971 5 642 212
राहुल द्रविड़ ऑस्ट्रेलिया 2003-04 4 619 233
विराट कोहली श्रीलंका 2017 3 610 243
राहुल द्रविड़ इंग्लैंड 2002 4 602 217
Navbharat Live
navbharatlive.com