Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में बारिश की आशंका! मैच रद्द हुआ तो बढ़ेगी टीम इंडिया की टेंशन

IND vs ZIM: साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत को सुपर-8 में बाकी दोनों मैच जीतने जरूरी हैं। 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से मुकाबला है, लेकिन बारिश से मैच धुला तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Feb 25, 2026 | 08:57 PM

भारत बनाम जिम्बाब्वे (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IND vs ZIM Super-8 Match Chennai Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण की शुरुआत टीम इंडिया के लिए झटका साबित हुई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ही मुकाबले में मिली हार ने भारत की सेमीफाइनल की राह कठिन कर दी है। इस हार के बाद अब भारतीय टीम के लिए हर मैच बेहद अहम हो गया है। नेट रनरेट पर भी इस हार का नकारात्मक असर पड़ा है, जिससे अंक तालिका की स्थिति और पेचीदा हो गई है। अब भारत को 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है। लेकिन इस मैच से पहले मौसम ने भी चिंता बढ़ा दी है।

चेन्नई में बारिश का अनुमान

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मैच वाले दिन चेन्नई में लगभग 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। दोपहर के समय हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे मैदान की स्थिति प्रभावित हो सकती है। यदि बारिश ज्यादा होती है और आउटफील्ड गीली रहती है, तो मैच में देरी या ओवरों में कटौती संभव है।

सबसे बड़ा खतरा यह है कि यदि शाम के समय भी बारिश जारी रही तो मुकाबला रद्द होने की स्थिति बन सकती है। हालांकि मौसम के पूर्वानुमान बदल सकते हैं, लेकिन फिलहाल यह संभावना भारतीय टीम और फैंस दोनों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ZIM: वर्ल्ड कप में बदल रहा है चेपाक की पिच का मिजाज, तो बल्लेबाज या फिर गेंदबाज, कौन रहेगा हावी?

T20 World Cup 2026 के बीच बढ़ी रिंकू सिंह की मुश्किलें, पिता खानचंद की हालत गंभीर

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का ‘मास्टर स्ट्रोक’, प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव?

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड, 13 मैच में मिली इतनी जीत; जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मैच रद्द हुआ तो क्या होगा समीकरण?

भारत सुपर-8 का पहला मैच हार चुका है। यदि जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसी स्थिति में भारत के खाते में सिर्फ एक अंक जुड़ पाएगा। मान लीजिए भारत अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हरा देता है, तब भी उसके कुल तीन अंक ही होंगे। अगर इसी दौरान वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका को मात दे देती है, तो तीन अंकों के बावजूद भारत का सफर समाप्त हो सकता है।

दूसरी ओर, यदि वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका से हार जाए और भारत वेस्टइंडीज को हरा दे, तो भारत अंक तालिका में वेस्टइंडीज से ऊपर जा सकता है। लेकिन तब भी भारतीय टीम को यह उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे साउथ अफ्रीका को न हराए। यदि साउथ अफ्रीका अपने दोनों मुकाबले जीत ले और जिम्बाब्वे को भी हरा दे, जबकि भारत वेस्टइंडीज को मात दे, तो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच रद्द होने के बावजूद भारत तीन अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना सकता है।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में बदल रहा है चेपाक की पिच का मिजाज, तो बल्लेबाज या फिर गेंदबाज, कौन रहेगा हावी?

हर परिस्थिति में जीत जरूरी

स्पष्ट है कि अब टीम इंडिया सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ही नहीं, बल्कि अन्य मैचों के परिणाम पर भी निर्भर है। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला जीतना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है, ताकि सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत बनी रहें।

%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4 %e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae %e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%95

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 08:57 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Indian Cricket Team
  • Sports News
  • T20 World Cup 2026
  • Zimbabwe Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.