Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय बेटियों के मुक्के से बरस रहा सोना, प्रीति के बाद प्रिया ने भी मारा गोल्डन पंच, बॉक्सिंग से आए चार गोल्ड

Priya Ghanghas: CWG 2026 में मुक्केबाजों ने रचा इतिहास! प्रीति, जैस्मिन, साक्षी और प्रिया ने दिलाया गोल्ड। भारत ने बॉक्सिंग में 4 स्वर्ण पदक जीतकर कुल 33 मेडल के साथ 5वां स्थान हासिल किया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 01, 2026 | 09:56 PM

प्रीति और प्रिया (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Priya Ghanghas Golf Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारत के लिए बॉक्सिंग में ‘स्वर्णिम दिन’ रहा है। रात साढ़े 9 बजे तक भारत ने इस खेल में 4 गोल्ड मेडल हासिल कर लिए हैं। प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया के बाद साक्षी यादव और प्रिया घणघस ने भी अपनी-अपनी फाइनल बाउट जीतकर गोल्ड हासिल कर लिए हैं।

शनिवार को एसईसी हॉल-5 में खेले गए मुकाबले में साक्षी यादव ने 51 किलोग्राम वर्ग के खिताबी मैच में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। पहला राउंड पूरी तरह से साक्षी के नाम रहा, जिनके पक्ष में सभी 5 जजों ने अपने फैसले दिए। इसके बाद दूसरे राउंड में रूबी ने शानदार वापसी की। इस राउंड में 4 जजों ने उनके पक्ष में 10-10 अंक दिए। अंतिम राउंड में साक्षी ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाते हुए सभी 5 रेफरी से 10-10 अंक हासिल किए।

प्रिया घणघस ने कनाडा की मैरी-बथूल अल-अहमदियेह को दी मात

अगले मुकाबले में, प्रिया घणघस ने कनाडा की मैरी-बथूल अल-अहमदियेह को 4-1 से मात दी। ‘ब्लू कॉर्नर’ पर मौजूद कनाडाई मुक्केबाज ने पहले राउंड को 3-2 से अपने पक्ष में किया, जिसमें 3 जजों ने उनके पक्ष में 10-10 अंक दिए, लेकिन इसके बाद अगले राउंड में प्रिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए 4 जजों से 10-10 अंक हासिल किए। अंतिम राउंड में प्रिया के लिए वापसी जरूरी थी, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 जजों से 10-10 अंक हासिल करते हुए खिताबी बाउट अपने नाम कर ली।

सम्बंधित ख़बरें

CWG 2026: बचपन की शरारतों ने बनाया बॉक्सर, साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा, F57 फाइनल में गोल्ड और सिल्वर दोनों अपने नाम

कभी मुक्केबाजी से भागती थीं प्रीति पवार, आमिर खान की फिल्म से बदली जिंदगी, एक फैसले ने बना दिया गोल्डन गर्ल

CWG 2026: बॉक्सिंग में भारत का डबल धमाका, प्रीति के बाद अब जैस्मिन लैम्बोरिया ने जीता गोल्ड मेडल

प्रीति पवार औऱ जैस्मिन ने जीता गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत का खाता खोला था, जिन्होंने महिलाओं की 54 किलोग्राम प्रतियोगिता में कनाडा की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो के खिलाफ 5-0 से मात जी। इसके बाद महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में जैस्मिन लंबोरिया ने नॉर्दन आयरलैंड की माइकेला वाल्श को 5-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। हालांकि, जादुमणी सिंह को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा, जिन्हें फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन ने 5-0 से हराया।

यह भी पढ़ें- CWG 2026: बचपन की शरारतों ने बनाया बॉक्सर, साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

पांचवें पायदान पर पहुंचा भारत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत कुल 33 पदकों के साथ भारत पांचवें पायदान पर पहुंच गया है। देश ने अब तक 10 गोल्ड, 15 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत ने एथलेटिक्स में कुल 15 मेडल (3 गोल्ड, 7 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) हासिल किए। वहीं, बॉक्सिंग में 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल हाथ लगे हैं। जूडो में भारत ने 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता है। वेटलिफ्टिंग में भारत 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर चुका है, जबकि पैरा पावरलिफ्टिंग में देश के नाम पर 1 ब्रॉन्ज है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Commonwealth games 2026 boxing india wins 4 gold medals preeti jaismine sakshi priya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 09:56 PM

Topics:  

  • Commonwealth Games
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.