Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला हॉकी टीम को लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए तैयार करेंगे कोच हरेंद्र, ये होगा प्लान

भारत की महिला हॉकी टीम अब लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए जान लगाने के लिए तैयार हो रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम इस बार पेरिस ओलंपिक में भाग नहीं ले पायी थी जिसका दुख महिला हॉकी टीम को अब तक है। लेकिन अब कोच हरेंद्र एसएसटी से टीम को ट्रेनिंग देंगे।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 16, 2024 | 05:37 PM

फाइल फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत की महिला हॉकी टीम अब लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए जान लगाने के लिए तैयार है। भारतीय महिला हॉकी टीम इस बार पेरिस ओलंपिक में भाग नहीं ले पायी थी जिसका दुख महिला हॉकी टीम को अब तक है। ‘‘अतीत को भुलाकर भविष्य के बारे में सोचो’ , लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 की तैयारी में जुटे भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने अपनी टीम को यही सलाह दी है।

टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी जहां पुरूष टीम ने लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता। कोच हरेंद्र ने भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ जब मैं इस टीम के साथ फिर जुड़ा तो हमने इस पर विस्तार से बात की। मैं हमेशा सकारात्मक चीजें देखता हूं और मेरा मानना है कि उनके लिये कुछ बेहतर भविष्य के गर्भ में छिपा है।”

उन्होंने बताया ,‘‘ लड़कियां टूटी हुई थी और पूरा देश उनके ओलंपिक नहीं खेल पाने से दुखी था लेकिन मैने उनसे कहा कि कुछ बड़ा आपका इंतजार कर रहा है।”

‘रोड टू एलए 2028′ मिशन

इस साल अप्रैल में भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच बनने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में उन्होंने कहा ,‘‘ मैने उनसे कहा कि अतीत को भूल जाओ और भविष्य के बारे में सोचो। मैने इस मिशन को ‘रोड टू एलए 2028′ नाम दिया है और मुझे लगता हे कि यह सफर खूबसूरत होगा।”    इससे पहले 2017 – 18 में भारतीय महिला टीम के कोच रहे हरेंद्र ने कहा कि उनका लक्ष्य 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक है। उन्होंने कहा,‘‘भारत ने हॉकी में पहला ओलंपिक पदक 1928 में लॉस एंजिलिस में ही जीता था जब ध्यान चंद जी उस टीम का हिस्सा थे। इससे बेहतर क्या होगा कि हम सौ साल बाद उसी स्थान पर ओलंपिक पदक जीतें।”

यह भी पढ़ें- PKL इतिहास में पहली बार ये रहे सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों की लिस्ट में हुए शामिल, जानें पूरी सूची           

यह पूछने पर कि वह टीम में क्या बदलाव लाना चाहते हैं, उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले चार साल में जो अच्छा काम हुआ है, मैं उसे नहीं बदलूंगा। इसके बाद एक एक करके देखेंगे कि कहां गलतियां हुई है। मैने खिलाड़ियों से कहा है कि प्रो लीग में अच्छे नतीजे नहीं मिल सकते हैं क्योंकि हमें एलए 2028 की नींव तैयार करनी है।”

अमेरिका पुरूष हॉकी टीम को छोड़ आए कोच

यह पूछने पर कि अमेरिका पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में अच्छी तनख्वाह छोड़कर उन्होंने लौटने का फैसला क्यो किया, उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपने देश लौटकर और यहां महिला सशक्तिकरण के लिये अपना योगदान देकर खुश हूं। मुझे लगता है कि भारतीय हॉकी की सेवा का यह सुनहरा मौका है।”

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने अमेरिका में कोचिंग के दौरान बहुत कुछ सीखा। रियो ओलंपिक के बाद हमें समझ में आया कि अब नहीं जागे तो बहुत देर हो जायेगी। हमारे पास भारत में हॉकी में इतनी प्रतिभा और बेहतरीन बुनियादी ढांचा है जिसने मुझे प्रेरित किया। महिला हॉकी में भी प्रतिभा की कमी नहीं है और पदक जीतना असंभव नहीं है। ”

यह भी पढ़ें- रोहित और विराट के बिना दलीप ट्रॉफी से ये खिलाड़ी करेंगे क्रिकेट में वापसी, जानें टीम स्क्वाड

भारतीय जूनियर हॉकी टीम को 2016 विश्व कप जिताने वाले 55 वर्ष के कोच ने कहा कि उनकी प्राथमिकता फिटनेस का स्तर सुधारना है। उन्होंने कहा ,‘‘ इस टीम की फिटनेस का स्तर आधुनिक हॉकी के अनुकूल नहीं है। इसमें रफ्तार, दमखम, लचीलापन और निर्णय लेने की क्षमता सब आता है। इनके पास तकनीकी कौशल है और फिटनेस के मानदंडों पर खरे उतरने पर बड़े टूर्नामेंटों में प्रदर्शन अच्छा होगा।’

‘एसएसटी’ का करेंगे समावेश

हरेंद्र ने कहा कि उनकी दीर्घकालिक योजना टीम में ‘एसएसटी’ यानी साइंस, स्किल और टेक्नॉलॉजी का समावेश करने की है। उन्होंने कहा ,‘‘ हमें एसएसटी पर जोर देना होगा। हम यूरोपीय शैली पर खेल रहे हैं जिसका पहले अभाव था। हमने ब्लूप्रिंट तैयार किया है और जमीनी स्तर से राष्ट्रीय शिविर तक कोचिंग का एक मंत्र होना चाहिये।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)    

 

Coach harendra will use sst training for indian women hockey team for la olympics 2028

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2024 | 05:37 PM

Topics:  

  • Indian Women's Hockey

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.