Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेसी के इवेंट में एक्टर्स और CM फडणवीस को देख भड़के फैंस, हूटिंग का VIDEO वायरल

Lionel Messi: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लियोनेल मेसी के इवेंट के दौरान अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और फडणवीस को हूटिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, मुख्यमंत्री फडणवीस ने तुरंत मामले को संभाल लिया।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 15, 2025 | 09:04 AM

मेसी के साथ सीएम फडणवीस (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Devendra Fadnavis, Ajay Devgn and Tiger Shroff Booed by Crowd: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को लियोनेल मेसी के इवेंट के दौरान एक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भीड़ से हूटिंग का सामना करना पड़ा। यह घटना मेसी के सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान हुई, जिसमें उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा सम्मानित किया जा रहा था।

यह कार्यक्रम मेसी के GOAT इंडिया टूर 2025 का हिस्सा था। इसके पहले शनिवार को कोलकाता और हैदराबाद में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। हालांकि, मेसी के करीब से देखने की खुशी के बीच दर्शकों का असंतोष भी खुलकर सामने आया। लगता था कि अधिकांश दर्शक केवल मेसी को देखना चाहते थे और सेलिब्रिटी एंट्रीज से उनकी उम्मीदें कम हो गई थी। जिसका दर्शकों ने असंतोष जताया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।

टाइगर श्रॉफ, जिन्हें “युथ आइकन” और “भारत के सबसे युवा एक्शन स्टार” के रूप में पेश किया गया, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की परियोजना महादेवा का प्रतिनिधित्व किया। यह पहल महाराष्ट्र में युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। वहीं, अजय देवगन का परिचय उनके अनुशासित कार्यशैली और फिल्म ‘मैदान’ के माध्यम से फुटबॉल से उनके संबंधों पर आधारित था, जो महान कोच सैयद अब्दुल रहीम की प्रेरक कहानी पर आधारित है।

at wankhede stadium fans didn’t come to cheer bollywood celebrities or politicians. They're came for the messi and sports and made it clear by booing the tiger shroff and ajay devgan 😭😭 . Respect for the CROWD pic.twitter.com/jPY9PtrWmi — Pikachu (@11eleven_4us) December 14, 2025

तभी, जब दोनों अभिनेता मैदान में आए, तो कुछ दर्शकों से उन्हें जोरदार हूटिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भाषण के दौरान भी कुछ हिस्सों में उन्हें हूट किया गया। यह स्थिति थोड़ी बदल गई जब मुख्यमंत्री ने “गणपति बप्पा” का जिक्र किया, जिसके बाद दर्शकों ने “मोरेया” के नारे लगाए, जिससे हूटिंग की आवाज दब गई और एक दिलचस्प माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: Lionel Messi India Tour: सचिन से मिले लियोनेल मेसी, मास्टर ब्लास्टर को गिफ्ट में दी जर्सी और फुटबॉल

CM Fadnavis booed at Wankhede Stadium.
Well done Mumbai.🤌#Messi𓃵
pic.twitter.com/qOgU9ftvHy
— Priyamwada (@PriaINC) December 14, 2025

इस दौरान लियोनेल मेसी ने पूरी स्थिति को शांति से संभाला। उन्होंने सभी का मुस्कान के साथ अभिवादन किया और आराम से खड़े रहे, जबकि दर्शक अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

सचिन तेंदुलकर ने भेंट की जर्सी

इवेंट में माहौल तब बदला जब क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने मेसी से विशेष मुलाकात की। दोनों ने एक-दूसरे को तोहफे दिए, जहां तेंदुलकर ने टीम इंडिया की जर्सी दी और मेसी ने फुटबॉल प्रदान किया, जिसे देखकर दर्शकों ने उत्साही तालियां बजाईं। इस इवेंट में देशभक्ति का भी प्रदर्शन हुआ, जब मेसी ने भारतीय ध्वज को पकड़ा और उनके साथियों लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डे पॉल ने क्रमशः उरुग्वे और अर्जेंटीना के झंडे का सम्मान किया। लियोनेल मेसी और उनके इंटर मियामी टीम के साथी लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डे पॉल सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

Cm devendra fadnavis ajay devgn and tiger shroff booed by crowd to lionel messi tour watch

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 09:04 AM

Topics:  

  • Ajay Devgan
  • Devendra Fadnavis
  • Football News
  • Lionel Messi
  • Tiger Shroff

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर को मिली 1505 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, गडकरी की अध्यक्षता में CM फडणवीस करेंगे उद्घाटन

2

Smart Meter: अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर से मिलेगी राहत! CM फडणवीस ने जबरन इंस्टॉलेशन पर दिए रोक के आदेश

3

Maharashtra: शीतसत्र के आखिरी दिन CM फडणवीस ने गिनाईं उपलब्धियां, बताया 2035-2047 का रोडमैप

4

Traffic Advisory: दिल्ली में आज डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, यहां रहेगा डायवर्जन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.