Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chess World Cup 2025 में अर्जुन का सामना लेको से, डुबोब से भिड़ने के लिए तैयार प्रज्ञाननंदा

Chess World Cup: भारत के शीर्ष ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञाननंदा और पी हरिकृष्णा फिडे विश्व कप के चौथे दौर में शानदार प्रदर्शन जारी रखने के लिए तैयार हैं, भारत की उम्मीदें इन पर टिकी हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 10, 2025 | 11:49 AM

प्रज्ञाननंदा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chess World Cup 2025: भारत के प्रमुख ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञाननंदा और पी हरिकृष्णा गोवा में चल रहे फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के पहले विश्राम दिन के बाद चौथे दौर में अपनी शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेंगे। भारत की उम्मीदें अब इन्हीं तीन खिलाड़ियों पर टिकी हुई है।

भारत के सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी अर्जुन चौथे दौर में हंगरी के अनुभवी पीटर लेको के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे, जबकि प्रज्ञाननंदा का सामना फिडे के ध्वज तले खेल रहे डेनियल डुबोव से होगा। तीनों भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अनुभवी हरिकृष्णा अगले दौर में स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस से भिड़ेंगे।

लेको पिछले 20 वर्ष से शतरंज की दुनिया में जाना पहचाना नाम है। उनके लिए हालांकि अर्जुन का सामना करना आसान नहीं होगा। हंगरी के इस 46 वर्षीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के बॉबी चेंग और ऑस्ट्रिया के किरील अलेक्सेन्को को बिना किसी टाईब्रेक गेम के हराया, जिससे उनकी फॉर्म का पता चलता है।

सम्बंधित ख़बरें

शतरंज में भारत की तरक्की…PM Modi ने दी अर्जुन एरिगैसी को दी बधाई

अर्जुन एरिगैसी ने रचा इतिहास, विश्वनाथन आनंद के बाद रैपिड और ब्लिट्ज में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय

ब्लिट्ज चैंपियनशिप में अर्जुन एरिगैसी से हारे मैग्नस कार्लसन, गुस्से में टेबल पर मारा हाथ- VIDEO

FIDE World Cup 2025: भारत की चुनौती खत्म, क्वार्टर फाइनल में हारे अर्जुन एरिगैसी

लेको के खिलाफ होगा अर्जुन का मुकाबला

अर्जुन ने भी अपने दोनों मैच बिना किसी टाईब्रेकर के जीते जिससे लेको के खिलाफ उनका मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है। इस भारतीय खिलाड़ी ने अब तक क्लासिकल टाइम कंट्रोल के तहत अपने चार में से तीन गेम जीते हैं। उन्होंने इस दौरान बुल्गारिया के मार्टिन पेट्रोव और उज्बेकिस्तान के शमसिद्दीन वोखिदोव को बाहर का रास्ता दिखाया।

प्रज्ञाननंदा का सामना डुबोव से

इस बीच दर्शकों के पसंदीदा प्रज्ञाननंदा का सामना डुबोव से होगा, जो रणनीतिक चाल चलने में माहिर माने जाते हैं। रूस के खिलाड़ी ने चीन के बाई जिंशी और उरुग्वे के जॉर्ज मायर के खिलाफ दो टाईब्रेक गेम में जीत दर्ज करके अपने कौशल का अच्छा परिचय दिया है। प्रज्ञाननंदा दूसरे राउंड में ही बाहर होने के करीब थे, लेकिन किसी तरह ऑस्ट्रेलिया के तैमूर कुयबोकारोव के खिलाफ टाईब्रेकर में बच गए।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की आबोहवा से परेशान हुए साउथ अफ्रीकी दिग्गज, कहा- शुक्रगुजार हूं कि गोवा में रहता हूं

उन्होंने तीसरे राउंड के अपने प्रतिद्वंद्वी अर्मेनिया के रॉबर्ट होवहानिस्यान पर जीत हासिल की। हरिकृष्णा ने रूस के आर्सेनी नेस्टरोव और बेल्जियम के डेनियल दर्धा पर आसान जीत के साथ यहां तक का सफर तय किया। वह चौथे राउंड में ग्रैंडेलियस को हराने के लिए अपने अपार अनुभव पर निर्भर होंगे।

विश्व जूनियर चैंपियन वी प्रणव और 109वीं वरीयता प्राप्त वेंकटरमण कार्तिक ने भी प्रभावित किया है और वे तीन-तीन मैच खेलने के बाद चौथे दौर में पहुंच गए हैं। अर्जुन, प्रज्ञाननंदा और हरिकृष्णा को सीधे दूसरे दौर में जगह दी गई थी। प्रणव का मुकाबला अब उज्बेकिस्तान के नादिरबेक याकूबएव से जबकि कार्तिक का वियतनाम के ले क्वांग लिएम से होगा। (भाषा इनपुट के साथ)

Chess world cup 2025 arjun to face leko praggnanandhaa set to take on dubob

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2025 | 11:37 AM

Topics:  

  • Chess Tournament
  • Rameshbabu Praggnanandhaa

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.