-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Chennai Super Kings Will Face Mumbai Indians On 14th April
पहली बार वानखेड़े मैदान पर खिलाड़ी बनकर खेलेंगे माही, 14 अप्रैल को मुंबई से भिडे़गा चेन्नई, जानिए खेल की बात
- Written By: दीपिका पाल
रविवार के मैच में चेन्नई के धुआंधार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पर सबकी नजरें टिकने वाली है जहां पर मुंबई इंडियंस से मुकाबला करने टीम चेन्नई उतरेगी। बिना धोनी की कप्तानी वानखेड़े स्टेडियम में यह पहला मैच होगा।

चेन्नई और मुंबई के बीच तगड़ा मुकाबला (Social Media)
मुंबई: गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मेजबान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में रविवार को आमने सामने होंगी तो नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर रहेंगी जिनका वानखेड़े स्टेडियम पर संभवत: यह आखिरी मैच होगा । चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार मुंबई में धोनी की कप्तानी के बिना खेलेगी । नवंबर 2005 के बाद किसी भी टीम के साथ सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर वह यहां पहली बार खेलेंगे ।
थाला का कम नहीं हुआ है क्रेज
42 वर्ष की उम्र में भी विकेट के पीछे धोनी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और खेल की उनकी समझ का कोई सानी नहीं । चेन्नई को उम्मीद है कि बाहरी मैदान पर इस सत्र में खराब रिकॉर्ड सुधारने में धोनी का रणनीतिक कौशल काम आयेगा । मुंबई के खिलाफ पिछले पांच मैचों में चेन्नई ने चार जीते हैं । पांच पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी टूर्नामेंट की दो सबसे कामयाब टीमों के कप्तान इस बार बदले हैं ।मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया जबकि चेन्नई की कमान धोनी ने रूतुराज गायकवाड़ को दी । इसके बावजूद दोनों टीमों की मैदानी प्रतिद्वंद्विता जस की तस रहने की उम्मीद है ।दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 200 के करीब का लक्ष्य हासिल करने वाले मुंबई के बल्लेबाजों को रोकना चेन्नई के गेंदबाजों के लिये कठिन चुनौती होगा ।
मुंबई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा है शानदार
खराब शुरूआत के बाद पंड्या की मुंबई इंडियंस ने वापसी की है । पिछले दो मैचों में उसके बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है । सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ 17 गेंद में अर्धशतक जड़ डाला । चेन्नई के गेंदबाजों ने चेपॉक की धीमी पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन सपाट और बल्लेबाजों की मददगार पिचों पर अभी तक उनकी परीक्षा नहीं हुई है । ईशान किशन और रोहित शर्मा की शुरूआती साझेदारी मुंबई के लिये अहम रहेगी । दूसरी ओर चेन्नई को कप्तान गायकवाड़, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल , शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा और धोनी से अच्छी पारियों की उम्मीद होगी । उन्हें जसप्रीत बुमराह (10 विकेट) से भी बचकर रहना होगा ।चेन्नई की गेंदबाजी की कमान मुस्ताफिजूर रहमान , जडेजा, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे के हाथों में होंगी ।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
टीमें :
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, अरावेली अवनीश, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महेश तीक्षणा और समीर रिज्वी।
मैच का समय : शाम साढे सात बजे से ।
Chennai super kings will face mumbai indians on 14th april
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














