Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA World Cup: काबो वर्डे का शानदार प्रदर्शन जारी, उरुग्वे को भी किया 2-2 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर

FIFA World Cup 2026 में काबो वर्डे ने उरुग्वे को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर सभी को चौंका दिया। हेलियो वरेला के गोल की बदौलत टीम ने लगातार दूसरा ड्रॉ खेलकर अगले दौर की उम्मीदें कायम रखीं।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 22, 2026 | 10:38 AM

काबो वर्डे (फोटो- FIFAWorldCup)

Follow Us
Follow Us:

FIFA World Cup 2026 Cape Verde vs Uruguay: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में काबो वर्डे का शानदार सफर जारी है। पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही टीम ने मियामी स्टेडियम में दो बार की चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ हुए मुकाबले का अंत 2-2 की बराबरी पर किया। इससे पहले, काबो वर्डे ने स्पेन को भी अपने पहले मैच में ड्रॉ पर रोका था।

कोबो वर्डे ने दिखाया शानदार खेल

लगातार दूसरे ड्रॉ के साथ ही कोबो वर्डे ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा अंक भी अर्जित कर लिया है और टीम राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। मैच की शुरुआत से ही कोबो वर्डे का दबदबा देखने को मिला। टीम ने हर किसी को चौंकाते हुए मैच के 21वें मिनट में उरुग्वे के खिलाफ 1-0 की बढ़त बनाई।

टेल्मो अर्कांजो ने रचा इतिहास

टेल्मो अर्कांजो की फ्री किक को केविन पिना ने शानदार गोल में तब्दील किया। यह काबो वर्डे का विश्व कप इतिहास का पहला गोल भी रहा। हालांकि, काबो वर्डे की इस बढ़त को उरुग्वे ने ज्यादा समय पर बरकरार नहीं रहने दिया और हाफ टाइम से पहले ही स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान

FIFA World Cup: बेल्जियम और ईरान का मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त, दोनों टीमों को अब भी पहली जीत का इंतजार

FIFA World Cup: ब्राजील के लिए आई राहत भरी खबर, नेमार ने चोट के बाद टीम के साथ शुरू की ट्रेनिंग

FIFA World Cup: स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से रौंदा, ओयारजाबल के दो गोल से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम

उरुग्वे के लिए मैक्सी अरुजो ने किया पहला गोल

उरुग्वे की ओर से मैच का पहला गोल मैक्सी अरुजो ने किया। रोड्रिगो बेंटानकुर का हेडर गोल पोस्ट से टकराने के बाद वापस आया, जिसे अरुजो ने शानदार शॉट के साथ गोल में तब्दील कर दिया। इसके बाद स्टॉपेज टाइम में उरुग्वे ने मैच में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। टीम के लिए दूसरा गोल अगस्टिन कैनोबिओ ने किया।

मैनुअल उगार्ते द्वारा दिए गए क्रॉस पास पर मैक्सी अराउजो ने हेडर लगाया, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से बाहर जाती हुई दिख रही थी तभी अगस्टिन कैनोबिओ ने बॉल को रुख अपने शॉट से गोल पोस्ट की तरफ मोड़ दिया। इस गोल के बाद लग रहा था कि उरुग्वे इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगी और टीम लगातार काबो वर्डे के डिफेंस पर दबाव बना रही थी।

ये भी पढ़ें: बेल्जियम और ईरान का मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त, दोनों टीमों को अब भी पहली जीत का इंतजार

मैच में खुद को पिछड़ते देख काबो वर्डे ने 57वें मिनट में अपने स्टार खिलाड़ी हेलियो वरेला को मैदान पर उतारा। वरेला ने मैदान पर आते ही अपना कमाल दिखाया और 60वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। उरुग्वे की ओर से ओलिवेरा पास देने के प्रयास में गेंद को सीधा वरेला को दे बैठे। इसके भरपूर फायदा वरेला ने उठाया और गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल किया। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी को भी सफलता हाथ नहीं लगी और मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। (IANS इनपुट)

Cape verde hold uruguay 2 2 historic fifa world cup 2026 draw

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 10:38 AM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.