Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन विशेष: अपने दोस्त की बीबी को दे बैठे दिल, फिर टूटा याराना, सोशल लाइफ में बनी विलेन वाली इमेज, ये है मुरली विजय की कहानी

आईपीएल के मैच में मुरली विजय और उस वक्त दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता की नजदिकियां बढ़ने लगी। इसके बाद वो अच्छे दोस्त बने।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Apr 01, 2025 | 12:17 AM

मुरली विजय और दिनेश कार्तिक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय आज आपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुरली विजय का जन्म 1 अप्रैल 1984 को हुआ था। मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में आने से पहले घरेलू क्रिकेट में खूब नाम कमाया। उन्होंने तमिलनाडु के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है। इसके अलावा वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। इससे पहले 27 फरवरी 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने अंतरराष्ट्रिय पदार्पण किया। मुरली विजय ने अपने पहले इंटरनेशनल मुकाबले में 16 गेंदों का सामना करते हुए 25 रनों की पारी खेली।

वैसे तो मुरली विजय ने क्रिकेट की वजह से नाम कमाया ही, लेकिन इससे ज्यादा उन्होंने अपनी प्रेम कहानी को लेकर लोगों के बीच सुर्खियां बटोरी। इसके पीछे की वजह दिनेश कार्तिक की एक्स वाइफ को मुरली विजय का दिल दे बैठना था। दिनेश कार्तिक तो हर कोई जानता है। एक वत्त में मुरली विजय और दिनेश कार्तिक जिगरी दोस्त हुआ करते थे। लेकिन एक महिला के चक्कर में इन दोनों की दोस्ती ज्यादा दिन तक नहीं चली।

लड़की बनी दोस्ती में दरार की वजह

मुरली विजय का दिनेश कार्तिक के साथ उनके घर आना जाना था। ऐसे में विजय की जान पहचान दिनेश कार्तिक की पत्नी के साथ बातचीत शुरु हुई। इसके बाद देखते ही देखते एक दूसरे से को प्यार हो गया। मुरली विजय अपने दोस्त के साथ का रिश्ता भूलकर उनकी पत्नी निकिता वंजारा को दिल दे बैठे थे। इसी कारण से मुरली विजय और दिनेश कार्तिक की दोस्ती में दरार पड़ गई।

आईपीएल के मैच में मुरली विजय और उस वक्त दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता की नजदिकियां बढ़ने लगी। इसके बाद वो अच्छे दोस्त बने। उन दोनों को एक दूसरे की बातें व आदतें अच्छी लगने लगी। फिर दोनों के बीच ऐसा प्यार परवान चढ़ा कि दोनों ने ना ही दिनेश कार्तिक और ना ही समाज की परवार की। मुरली विजय और निकिता ने इसके बाद एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया।

दिनेश कार्तिक को लगा था गहरा सदमा

इसकी खबर जैसे ही दिनेश कार्तिक को लगी वो गहरे सदमे में चले गए। इसका असर उनके खेल पर भी देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश कार्तिक कई वक्त तक डिपरेशन में थे। वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकलते थे। लेकिन बाद में एक दोस्त की बदौलत वो डिपरेशन से बाहर निकले और बाद में टीम इंडिया में भी वापसी की।

साल 2012 में मुरली और निकिता ने की शादी

दिनेश कार्तिक से तलाक लेने के बाद निकिता के तुरंत मुरली विजय से शादी कर ली। तलाक के वक्त निकिता एक बच्चे की मां बनने वाली थी। ये वक्त साल 2012 का था और इसी साल निकिता ने अपने दूसरे प्यार मुरली विजय से शादी कर ली। इसके बाद क्रिकेट फैंस के बीच मुरली विजय की विलेन वाली इमेज बन गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी ट्रोल करने लगे थे। हांलाकि अब मुरली विजय का ये मामला शांत हो गया है। दूसरी तरफ दिनेश कार्तिक ने साल 2015 में स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली थी।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुरली विजय एक अच्छे बल्लेबाज थे , लेकिन उनकी व्यक्तिगत जिंदगी का प्रभाव उनके खेल पर भी पड़ा। जिस कारण को वनडे और टी20 में अपना करियर नहीं बना सके। मुरली विजय के कुल 61 टेस्ट मैच में 38 की औसत के साथ 3982 रन बनाए है। इसके अलावा मुरली के नाम 17 एकदिवसीय मैचों में 331 रन है।

Birthday special murali vijay is husband of dinesh karthiks first wife

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2025 | 12:15 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Cricket
  • Dinesh Karthik

सम्बंधित ख़बरें

1

BCCI से MS Dhoni को मिलती है कितनी पेंशन, गावस्कर-तेंदुलकर को भी मिलते हैं इतने रुपये

2

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज 2 महीनों के लिए क्रिकेट से हुआ दूर

3

WPL 2026 के बाद भारतीय महिला टीम में होगा बड़ा बदलाव, नए कोच की होगी एंट्री

4

6 मैचों के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी भारतीय टीम, जानें कब से खेली जाएगी वनडे और टी20 सीरीज?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.