सौरव गांगुली की हालत स्थिर, ऑक्सीजन का स्तर 99 प्रतिशत: अस्पताल
गांगुली का जिस अस्पताल में उपचार चल रहा है उसने बुधवार को यह जानकारी दी।
- Written By: काजल चोपड़े
कोलकाता, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की हालत ‘स्थिर’ बनी हुई है। गांगुली का जिस अस्पताल में उपचार चल रहा है उसने बुधवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 (Covid-19) के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा पॉजिटिव आने के बाद गांगुली को एहतियात के तौर पर सोमवार रात शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वुडलैंड्स अस्पताल की महनिदेशक और सीईओ डॉ. रूपाली बासु ने कहा, ‘‘अस्पताल में भर्ती होने के दूसरे दिन बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की हृदयगति स्थिर (हायमोडायनामिकली स्टेबल) है, उन्हें बुखार नहीं है और बिना कृत्रिम सहायता के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 99 प्रतिशत बना हुआ है। ”
उन्होंने कहा, ‘‘कल रात उन्होंने अच्छी नींद ली और आज नाश्ता तथा दोपहर का भोजन किया।” गांगुली को सोमवार रात ‘मोनोकलोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी’ दी गई थी। बयान के अनुसार, ‘‘मेडिकल बोर्ड उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखे हुए है।”
सम्बंधित ख़बरें
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
ना श्रेयस, ना करुण… दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, ये दिग्गज बना उप-कप्तान
गांगुली को इस साल पहले भी दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है और उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। इसी साल उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।(एजेंसी)
