Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BCCI ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा- युगों में पैदा होता ऐसा क्रिकेटर

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jan 16, 2022 | 01:25 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: विराट कोहली के कप्तान पद से हटने के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें ‘सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक’ करार देते हुए रविवार को कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है जिसका क्रिकेट संस्था सम्मान करती है। कोहली ने शनिवार को भारत के सबसे सफल कप्तान के रूप में सात साल के अपने कप्तानी करियर का अंत कर दिया था। इससे एक दिन पहले भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। 

कोहली के नेतृत्व में भारत ने 68 टेस्ट मैच खेले जिनमें से 40 में उसे जीत मिली। उनकी अगुवाई में टीम ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में यादगार जीत दर्ज की। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बयान में कहा, ‘‘विराट का भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अपार योगदान के लिये मैं व्यक्तिगत रूप से उनका आभार व्यक्त करता हूं। उनकी अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने खेल के सभी प्रारूपों में तेजी से प्रगति की। उनका निर्णय व्यक्तिगत है और बीसीसीआई इसका पूरा सम्मान करता है।”

उन्होंने कहा, ‘‘वह इस टीम के बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य बने रहेंगे और एक नये कप्तान की अगुवाई में खेलते हुए बल्लेबाजी में अपने योगदान से टीम को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हर अच्छी चीज का अंत होता है और इसका अंत सुखद रहा।” बीसीसीआई के साथ कोहली के तनावपूर्ण संबंधों ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरी जब स्टार बल्लेबाज ने टी20 कप्तानी छोड़ दी और बाद में उन्हें एकदिवसीय कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। गांगुली ने कहा था कि उन्होंने कोहली से टी20 टीम की कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसका कोहली ने खंडन किया था।

कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी (27 जीत) और गांगुली (21 जीत) का नंबर आता है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे हैं। एक कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड और योगदान किसी से कमतर नहीं है। उनके नेतृत्व में भारत ने 40 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की जो इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने कितने शानदार तरीके से नेतृत्व किया।”

उन्होंने कहा, ‘‘हम विराट को भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह भारतीय टीम में अपना योगदान देना जारी रखेंगे।” कोहली के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला और वेस्टंडीज में श्रृंखला जीती तथा टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया। उनकी अगुवाई में टीम 2021 में पहली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘विराट जैसा क्रिकेटर युगों में एक बार पैदा होता है और भारतीय क्रिकेट भाग्यशाली है कि उसे उनके जैसा कप्तान मिला। 

उन्होंने जुनून और आक्रामक अंदाज में टीम की कप्तानी की तथा देश और विदेश में भारत की कई यादगार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। हम उनके आगे के करियर के लिये शुभकामनाएं देते हैं।” कोहली टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाले कप्तानों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (53) तथा आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (48) और स्टीव वॉ (41) के बाद चौथे स्थान पर हैं। 

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा, ‘‘अपने कभी हार नहीं मानने के जज्बे के साथ एक कप्तान के रूप में विराट ने टीम पर सब कुछ न्योछावर कर दिया और उनका शानदार रिकॉर्ड इसकी कहानी बयां करता है। उन्होंने कप्तान बनने पर सुनिश्चित किया कि भारत हमेशा उत्कृष्ट बनने के लिये प्रयास करे और विश्व क्रिकेट पर हावी रहे।” सीमित ओवरों की तरह टेस्ट क्रिकेट में भी कोहली की जगह रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। (एजेंसी)

Bcci praised virat kohli fiercely said such a cricketer would have been born in ages

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2022 | 01:25 PM

Topics:  

  • BCCI
  • BCCI On Test Captaincy
  • Cricket News
  • Sports
  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

विश्व कप और ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत संभालेंगी कमान, यहां देखें पूरा स्क्वाड

2

एशिया कप 2025 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, अय्यर-जायसवाल हुए बाहर, शुभमन गिल बने उप कप्तान

3

रोहित शर्मा को क्यों नहीं लेना चाहिए रिटायरमेंट? अंबाती रायडू ने बताई बड़ी वजह, देखें वीडियो

4

Asia Cup: आज होगा टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिलेगा मौका, किसकी होगी छुट्टी? जानिए संभावित स्क्वॉड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.