- Hindi News »
- Sports »
- Bcci Has Issued Guidelines To Ipl Teams For This Season
IPL 2026 के लिए BCCI ने जारी किया नया दिशा-निर्देश, प्रैक्टिस मैच खेलने के लिए भी लेनी होगी परमिशन
IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने गाइडलाइन जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन को लेकर दिशा-निर्देश की घोषणा कर दी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

मैच विकेट (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI Tells IPL Franchises: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आदेश दिया है कि कोई भी टीम उस पिच पर ट्रेनिंग नहीं करेगी, जिसका इस्तेमाल दूसरी टीम ने अपने नेट सेशन के दौरान किया हो।
बोर्ड द्वारा फ्रेंचाइजी के साथ शेयर की गई प्रैक्टिस सेशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अगर एक टीम दूसरी के बाद प्रैक्टिस करती है, तो नए नेट तैयार करने होंगे। पांच पेज के दिशा-निर्देश में कहा गया है, “हर टीम को उनके तय प्रैक्टिस सेशन के लिए नए नेट दिए जाएं। अगर एक साथ प्रैक्टिस सेशन होते हैं या जब एक टीम दूसरी के बाद प्रैक्टिस करती है, तो पहली टीम को दूसरी टीम के नेट (थ्रो डाउन के लिए भी) इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। अगर एक टीम प्रैक्टिस जल्दी खत्म कर लेती है, तो दूसरी टीम उनके रेंज-हिटिंग विकेट का भी इस्तेमाल नहीं कर सकती है।”‘
प्रैक्टिस मैच के लिए लेना होगा BCCI से परमिशन
अगर कोई टीम लाइट में प्रैक्टिस मैच खेलना चाहती है, तो मैच साढ़े तीन घंटे से ज्यादा नहीं चलना चाहिए। बीसीसीआई ने इस बात को विज्ञप्ति में साफ कहा है। बीसीसीआई से इजाजत लेने के बाद भी टीमों को दो से ज्यादा प्रैक्टिस मैच खेलने की परमिशन नहीं होगी। बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया है कि मेन स्क्वायर पर प्रैक्टिस मैच नहीं खेला जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
CSK के खिलाफ मैच में ‘स्विंग सुल्तान’ का के पास बड़ा मौका, 1 विकेट लेते ही इतिहास रच देगें भुवनेश्वर कुमार
GT vs RR: जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने खेली अर्धशतकीय पारी, राजस्थान ने गुजरात के सामने खड़ा किया 210 रन का स्कोर
यह भी पढ़ें: युवराज सिंह के शरण में पहुंचे ऋषभ पंत, IPL 2026 में अब मचाएंगे तबाही; देखें VIDEO
बीसीसीआई का कहना है, “घरेलू टीम के ओपनिंग मुकाबले से 4 दिन पहले सीजन के लिए पिच को तैयार करने के वक्त कोई भी प्रैक्टिस मैच या सेशन मेन स्क्वायर पर नहीं होगा। इस दौरान, अगर घरेलू फ्रेंचाइजी अनुरोध करती है, तो राज्य एसोसिएशन को फ्रेंचाइजी को बिना किसी खर्च के एक दूसरा प्रैक्टिस ग्राउंड उपलब्ध कराना होगा।” सीजन के शुरुआती मैच से पहले, टीमों को 16 मार्च से प्रैक्टिस एरिया में दो नेट और रेंज हिटिंग के लिए मेन स्क्वायर पर एक नेट दिया जाएगा।
BCCI दे सकती है दखल
बीसीसीआई के नोट में आगे कहा गया है कि घरेलू टीम को यात्रा करने वाली टीम पर तरजीह दी जाएगी। “हालांकि घरेलू टीम को पसंदीदा सेशन की पहली चॉइस मिलनी चाहिए, लेकिन विपक्षी टीम के अनुरोध पर ध्यान दिया जाएगा।” प्रैक्टिस सेशन को लेकर टकराव होने पर बीसीसीआई दखल देगा। अगर दोनों टीमें डबल बुकिंग को नहीं सुलझा पाती हैं, तो बीसीसीआई दोनों टीमों के अनुरोध पर विचार करके प्रैक्टिस का समय तय करेगा, जिसका संभावित नतीजा यह होगा कि दो 2 घंटे के स्लॉट बनाए जाएंगे, जिससे दोनों टीमों को मैदान के खास इस्तेमाल के साथ एक जैसे खेलने के हालात मिलेंगे।”
Bcci has issued guidelines to ipl teams for this season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












