Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2022 के मेगा ऑक्‍शन में हुई बेबी एबी डिविलियर्स की एंट्री, इस टीम से खेलने का है सपना

हाल ही में डेवाल्‍ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने आईपीएल (IPL 2022) के ऑक्शन के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया है।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jan 28, 2022 | 12:56 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्‍ली, आईसीसी अंडर 19 वर्ल्‍ड कप (ICC U 19 World Cup) में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाले साउथ अफ्रीका के डेवाल्‍ड ब्रेविस (Dewald Brevis) आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्‍शन (IPL 2022 Mega Auction) में उतरने वाले हैं। इस विस्फोटक बल्लेबाज को बेबी एबी डिविलियर्स (Baby Ab De Villiers) के नाम से भी पहचाना जाता है।

हाल ही में डेवाल्‍ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के ऑक्शन के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया है। इसके बाद से एक ही बात की चर्चा हो रही है कि, बेबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर यह खिलाड़ी के आईपीएल की किस टीम में शामिल होना चाहते है। 

खास बात यह है कि, डेवाल्‍ड ब्रेविस बिलकुल एबी डिविलियर्स (Ab De Villiers) की तरफ तूफानी बल्लेबाजी करते है। इतना ही नहीं ब्रेविस, डिविलियर्स के  नंबर की ही जर्सी पहनते हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद को है कि,  डेवाल्‍ड ब्रेविस आरसीबी में शामिल हो सकते है। बता दें कि, पिछले साल एबी डिविलियर्स के क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्‍यास लिया। इसके बाद डेवाल्‍ड ब्रेविस आरसीबी में डिविलियर्स  कमी को पूरा कर सकते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

एडन मार्करम की कप्तानी पारी और मार्को यानसेन का वार, न्यूजीलैंड को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने दर्ज की बड़ी जीत

IND vs PAK: कौन मारेगा बाजी? चामिंडा वास ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया इस वजह से पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा भारत

IND vs PAK: उस्मान तारिक की हवा होगी फुस्स, स्पेशल तैयारी का VIDEO आया सामने, सूर्या ने बताया क्या है प्लान?

पाकिस्तान टीम जैसा चाहती थी वैसा हो गया…मुकाबले से पहले आई पिच की तस्वीर, टीम इंडिया अलर्ट मोड पर

डेवाल्‍ड ब्रेविस अंडर 19 वर्ल्‍ड कप में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। उन्होंने 4 मैचों में 65, 104, 96 और 97 रन की शानदार पारी खेली। उन्‍होंने 90।50 की औसत और 86।39 की स्‍ट्राइक रेट से 362 रन बनाए।

डेवाल्‍ड ब्रेविस भी डिविलियर्स की तरह 360 डिग्री के अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं। ब्रेविस, डिविलियर्स की तरह 17 नंबर की जर्सी ब्रेविस की मां उनके लिए यह जर्सी बनाती थी। ब्रेविस की जब डिविलियर्स से पहली बार मुलाकात हुई, तब उन्होंने एबी  से 17 नंबर की जर्सी पहने की इजाजत मांगी थी। डिविलियर्स से इजाजत मिलने के बाद से ब्रेविस इसी नंबर की जर्सी पहनते हैं। 

हाल में एक वीडियो में ब्रेविस ने कहा था कि, वह आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलना चाहते हैं। क्‍योंकि इस टीम से डिविलियर्स खेल चुके हैं। इसके अलावा विराट कोहली भी इस टीम का हिस्‍सा है। 

Baby ab de villiers dewald brevis registered for ipl 2020 mega auction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2022 | 12:56 PM

Topics:  

  • AB de Villiers
  • Cricket News
  • RCB
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.