ऑस्ट्रेलियन ओपन का सबसे बड़ा उलटफेर, नोवाक जोकविच सेमीफाइनल में हारकर बाहर
- Written By: मृणाल पाठक
यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच (PIC Credit: X)
मेलबर्न (आस्ट्रेलिया): इटली (Italy) के यानिक सनिर (Jannik Sinner) ने शुक्रवार को यहां 10 बार के आस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open 2024) चैम्पियन नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को हराकर उलटफेर करते हुए पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश किया।
इस तरह जोकोविच के करियर की मेलबर्न पार्क में लगातार जीत की लय टूट गयी। 22 साल के सिनर ने पहले दो सेट में दो दो बार जोकोविच की सर्विस तोड़ी और पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश किया। सिनर ने जोकोविच पर 6-1, 6-2, 6-7 (6), 6-3 से जीत दर्ज की।
Scintillating Sinner 🇮🇹🔥 He achieves the impossible defeating 10x #AusOpen champion Djokovic 6-1 6-2 6-7(6) 6-3.@janniksin • #AO2024 • @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis@Kia_Worldwide • #Kia • #MakeYourMove pic.twitter.com/X6qFAtegq7 — #AusOpen (@AustralianOpen) January 26, 2024
सम्बंधित ख़बरें
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
सीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
अब रविवार को वह तीसरे वरीय दानिल मेदवेदेव और छठे नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे। इस तरह जोकोविच को रिकॉर्ड 11वां आस्ट्रेलियाई ओपन और कुल 25वां मेजर खिताब जीतने का इंतजार करना होगा। जोकोविच ने 2018 के बाद से मेलबर्न पार्क में एक भी मैच नहीं गंवाया था और वह सत्र के पहले मेजर में 33 मैच में जीत की लय बनाये थे। (एजेंसी)
