Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनिका बत्रा ने PM मोदी से लगाई गुहार, एशियन गेम्स से बाहर किए जाने पर उठाए सवाल

Manika Batra News: टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा को एशियन गेम्स 2026 महिला टीम में जगह नहीं मिलने पर विवाद, उन्होंने चयन प्रक्रिया पर पारदर्शिता की मांग की और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की।

  • Written By: दिव्या सिंह
Updated On: Jun 19, 2026 | 02:39 PM

टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Manika Batra Appeals To PM Modi: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित महिला टीम में चयन नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्हें मुख्य टीम में शामिल नहीं किया गया है और रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। मनिका ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चयन मानदंडों की पारदर्शिता और पिछले चयन मामलों से तुलना करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

मनिका का कहना है कि वे वर्तमान में भारत की शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं और विश्व रैंकिंग में भी टॉप-50 के करीब हैं। उनके अनुसार चयन मानदंडों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे असंतोष पैदा हुआ है।

पीएम मोदी और खेल मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग

मनिका बत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने चयन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा और दस्तावेजी स्पष्टीकरण की मांग की है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पिछले एशियन गेम्स में कुछ खिलाड़ियों को रैंकिंग के बावजूद मौका मिला था, जबकि इस बार उनके मामले में ऐसा नहीं किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन: PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

MP UCC: मध्य प्रदेश में यूसीसी की तैयारी तेज, रामेश्वर शर्मा का दावा- मोहन यादव सरकार जल्द उठाएगी कदम

सीहोर के कपिल परमार का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन, जापान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

अमरावती में लिटिल चैंप्स टेनिस टूर्नामेंट संपन्न, 72 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

I urge Hon’ble Prime Minister @narendramodi ji, our Sports Minister @mansukhmandviya ji and @WeAreTeamIndia to look into the matter 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/VuyaBvTyKT — Manika Batra (@manikabatra_TT) June 19, 2026

TTFI ने चयन को बताया नीति आधारित

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) ने चयन प्रक्रिया को 2023 की नीति के अनुसार बताया है। फेडरेशन के अनुसार चयन में 50 प्रतिशत वेटेज राष्ट्रीय रैंकिंग, 40 प्रतिशत वर्ल्ड रैंकिंग और 10 प्रतिशत चयन समिति के विवेक को दिया गया है। TTFI का कहना है कि लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई, जिसके आधार पर टीम का चयन किया गया है।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान

बता दें कि, मनिका बत्रा भारत की सबसे सफल महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है और लंबे समय से भारतीय टीम की अहम सदस्य रही हैं।

Asian games selection controversy manika batra appeals to pm modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 02:39 PM

Topics:  

  • PM Naredra Modi
  • Tennis Match

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.