

Sarvesh Kushare High Jump: सर्वेश कुशारे ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप में 2.25 मीटर की ऊंचाई पार करके सिल्वर मेडल जीता। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
सर्वेश कुशारे के सिल्वर मेडल से भारत ने इस इवेंट में मेडल के लिए भारत के 56 साल के इंतजार को खत्म किया और देश की एथलेटिक्स यात्रा में एक और यादगार अध्याय जोड़ा।
मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की अपनी बेस्ट जंप के साथ पोडियम पर जगह बनाई। वह चीनी ताइपे के गोल्ड मेडलिस्ट चाओ ह्सुआन-फू की बराबर पर थे, लेकिन चाओ ने यह ऊंचाई अपनी पहली कोशिश में ही पार कर ली थी, जबकि सर्वेश ने इसके लिए दो कोशिशें कीं।
ऐसे में सर्वेश दूसरे पायदान पर रहे। वहीं, रिपब्लिक ऑफ कोरिया के सांगह्योक वू ने 2.22 मीटर की जंप के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। सर्वेश ने मजबूत शुरुआत करते हुए अपनी पहली ही कोशिश में 2.10 मीटर की ऊंचाई पार की।
उन्होंने 2.14 मीटर, 2.18 मीटर और 2.22 मीटर की ऊंचाई भी पहली कोशिश में ही पार करके अपनी लय बरकरार रखी और लंबे समय तक टॉप पोजीशन पर बने रहे। चाओ को 2.18 मीटर की ऊंचाई पार करने में दो कोशिशें लगी थीं।
इसके बाद 2.25 मीटर की ऊंचाई पहली कोशिश में पार करके अपना सीजन का बेस्ट प्रदर्शन किया और बढ़त हासिल कर ली। दोनों एथलीट्स के 2.25 मीटर की ऊंचाई पार करने के बाद, मुकाबला 2.28 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचा।
हालांकि, तीन कोशिशों के बावजूद कोई भी एथलीट यह ऊंचाई पार नहीं कर सका, जिससे चाओ टॉप पर रहे और गोल्ड मेडल जीता, जबकि कुशारे को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।