Asian Games 2026: नीरज चौहान ने धीरज को 6-4 से हराकर जीता ब्रॉन्ज, 16 साल बाद भारत को रिकर्व मेडल

Asian Games 2026 Archery Bronze Medal: एशियन गेम्स 2026 में नीरज चौहान ने धीरज बोम्मादेवरा को 6-4 से हराकर पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व में ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत का 16 साल का इंतजार खत्म हुआ।
asian games neeraj chauhan bronze medal archery
नीरज चौहानसौजन्य-एक्स @TheKhelIndia
Published on: 
Updated on: 

Archery Bronze Medal: आखिरकार 16 साल बाद, भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में मेडल जीता है।

नीरज चौहान ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में अपने ही देश के धीरज बोम्मादेवरा को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 2010 एशियाई खेलों में तरुणदीप राय के सिल्वर मेडल के बाद इस इवेंट में भारत का यह पहला मेडल है।

व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुआ मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाज नीरज चौहान ने शनिवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वेयर में पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में अपने ही देश के धीरज बोम्मादेवरा को हराया।

पांच सेट तक चले मुकाबले में नीरज ने धीरज को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। दोनों तीरंदाज अपने-अपने सेमीफाइनल मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरे थे। नीरज को सेमीफाइनल में जापान के जुन्या नाकानिशी से 1-7 से हार मिली थी, जबकि धीरज को अंतिम चार में साउथ कोरिया के ली वू-सेओक से हार का सामना करना पड़ा था।

नीरज और धीरज के बीच मुकाबला

ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में नीरज ने पहला सेट 29-26 के स्कोर से जीता, जबकि दूसरा सेट 27-28 से और तीसरा सेट भी 28-29 से हार गए। धीरज 4-2 से आगे थे और उन्हें सिर्फ एक सेट जीतने की जरूरत थी, लेकिन नीरज ने चौथा सेट शानदार तरीके से खेला और तीन बार 10 का स्कोर करके स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया।

धीरज ने आखिरी सेट की शुरुआत 8 के स्कोर के साथ की, जबकि नीरज ने 10 का स्कोर किया। धीरज ने सुधार करते हुए दो बार 10 का स्कोर किया और आखिरी सेट में कुल 28 प्वाइंट बनाए। नीरज को ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए 19 अंकों की जरूरत थी। उन्होंने अपने आखिरी दो तीरों पर 9 और 10 का स्कोर करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

asian games neeraj chauhan bronze medal archery
Asian Games 2026: कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, व्यक्तिगत रिकर्व में चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला

दोनों तीरंदाजों ने इससे पहले मिक्स्ड और टीम इवेंट में मेडल जीते थे। धीरज ने मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में कुमकुम मोहोद के साथ सिल्वर मेडल जीता था, जहां उन्हें गोल्ड मेडल के मुकाबले में चीन से हार मिली थी।

टीम सिल्वर मेडल जीता

इसके अलावा, धीरज बोम्मादेवरा ने नीरज और यशदीप भोग के साथ टीम सिल्वर मेडल भी जीता था। फाइनल में उन्हें साउथ कोरिया से हार का सामना करना पड़ा और वे गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए।

इन खेलों में भारतीय महिला तीरंदाजों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स में इतिहास रचा। उन्होंने साउथ कोरिया की ओह येजिन को हराकर व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने का कारनामा किया।

asian games neeraj chauhan bronze medal archery
Asian Games India vs Pakistan Live: पाकिस्तान के गिरे 3 विकेट; कुमकुम और प्रणवी ने जीता गोल्ड

इसके अलावा, उन्होंने कीर्ति शर्मा और अंकिता भकात के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल जीता। इस तिकड़ी ने फाइनल में 10 बार की चैंपियन कोरियाई टीम को चौंकाते हुए जीत हासिल की। - एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com