Asian Games 2026: प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, गोल्फ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में प्रणवी उर्स ने गोल्फ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियाई खेलों में गोल्फ गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
asian games day 14 golf Pranavi Urs won gold medal
प्रणवी उर्ससौजन्य-एक्स
Published on: 
Updated on: 

Pranavi Urs Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के गोल्फ इवेंट में महिलाओं ने इतिहास रच दिया है। प्रणवी उर्स ने गोल्फ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियाई खेलों में गोल्फ गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास

प्रणवी उर्स एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं। उन्होंने फइनल राउंड में एक-स्ट्रोक की बढ़त बनाए रखकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और टीम के लिए सिल्वर मेडल भी जीता।

मैसूर की रहने वाली 23 वर्षीय प्रणवी ने तीसरे होल पर ट्रिपल बोगी के बाद तीन बर्डी लगाईं। उन्होंने फाइनल राउंड में 'ईवन-पार 70' का स्कोर किया और चार दिनों में कुल '15-अंडर 265' का स्कोर हासिल किया।

टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल

प्रणवी, अदिति अशोक (फाइनल राउंड में 67) और दीक्षा डागर (फाइनल राउंड में 77) की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। भारत का कुल स्कोर '14-अंडर 546' रहा, जबकि चीन ने '22-अंडर 538' के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए इससे पहले शिव कपूर ने 2002 के बुसान गेम्स में पुरुषों का गोल्फ गोल्ड मेडल जीता था।

खबर अपडेट की जा रही है...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com