Asian Games 2026: स्क्वॉश में भारत का शानदार प्रदर्शन, 6 खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में; अनाहत-तन्वी आमने-सामने

Asian Games Squash: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। महिला सिंगल्स में अनाहत और तन्वी के बीच क्वार्टर फाइनल जंग समेत 6 खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचे।
Indian Squash Players Enters Quarter Finals
अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Indian Squash Players Enters Quarter Finals: एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को स्क्वॉश में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में भारत के छह खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना ने अंतिम आठ में जगह बनाई, जहां अब दोनों का सामना एक-दूसरे से होगा।

तीसरी वरीयता प्राप्त और वर्ल्ड कप विजेता अनाहत सिंह ने सिंगापुर की औ योंग वाई लिन को सिर्फ 19 मिनट में 3-0 से हराया। उन्होंने मुकाबला 11-4, 11-5, 11-7 से अपने नाम किया। अनाहत ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और अपनी प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया।

सिंगापुर खिलाड़ी को दी मात

वहीं, तन्वी खन्ना को सिंगापुर की औ योंग वाई यैन के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली। उन्होंने पहला गेम 5-11 से गंवाया, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए अगले तीन गेम 11-4, 11-5 और 13-11 से जीते। इस तरह तन्वी ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम किया।

अब महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में अनाहत और तन्वी आमने-सामने होंगी। यानी भारत की एक खिलाड़ी का सेमीफाइनल में पहुंचना तय है।

अभय और वीर क्वार्टर फाइनल पहुंचे

पुरुष सिंगल्स में अभय सिंह ने श्रीलंका के रविंदु लक्सिरी को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 25 मिनट चले मुकाबले में अभय ने 11-5, 11-6, 11-0 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना जापान के र्युनोसुके सुकुए से होगा।

दूसरी ओर, वीर चोत्रानी ने मलेशिया के संजय जीवा को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। करीब 1 घंटे 9 मिनट चले मैच में वीर ने 11-9, 8-11, 11-6, 15-17, 11-6 से जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना पाकिस्तान के इरफान मुहम्मद से होगा।

Indian Squash Players Enters Quarter Finals
दो बार की ओलंपिक चैंपियन शॉन मिलर-उइबो बनीं दिल्ली हाफ मैराथन 2026 की एंबेसडर, 18 अक्टूबर को होगा आयोजन

मिक्स्ड डबल्स में भी भारत की जीत

मिक्स्ड डबल्स में अनुभवी जोड़ी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने अपने ही देश के सूरज चंद और शमीना रियाज को 2-0 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 11-7 से जीता, जबकि दूसरे गेम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

सूरज और शमीना ने 7-9 से पिछड़ने के बाद स्कोर 9-9 से बराबर किया, लेकिन जोशना और वेलवन ने 11-10 से गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी भारतीय जोड़ी अब शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के डेविड पेलिनो और जेमिका अरिबाडो से भिड़ेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com