Asian Games 2026: अंकुश पंघाल ने बहरीन के बॉक्सर को 5-0 से हराया, एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Asian Games Boxing: भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल ने 80kg वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में बहरीन के हम्सा वोगेल को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
Ankush Panghal Enters Quarter-Final Match
अंकुश पंघाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ankush Panghal Enters Quarter-Final Match: भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल ने एशियन गेम्स 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अपने पहले एशियन गेम्स में खेल रहे 21 वर्षीय पंघाल ने बुधवार को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में बहरीन के हम्सा वोगेल को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया।

पंघाल ने मुकाबले के दौरान शुरुआत से ही नियंत्रण बनाए रखा। उन्होंने सटीक पंच, बेहतर मूवमेंट और मजबूत डिफेंस के दम पर बहरीन के बॉक्सर को कोई खास मौका नहीं दिया। जजों ने भी सभी पांचों स्कोरकार्ड में पंघाल के पक्ष में फैसला दिया।

ताजिकिस्तान खिलाड़ी से होगी भिड़ंत

अब क्वार्टर फाइनल में पंघाल का सामना ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलिमोव से होगा। यह मुकाबला उनके लिए अहम होगा, क्योंकि जीत के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना पदक पक्का कर लेंगे।

इससे पहले पंघाल ने राउंड ऑफ 32 में ब्रुनेई के वोगेल को 3-0 से हराकर अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने उस मुकाबले में भी अपने जैब और अनुशासित डिफेंस का प्रभावी इस्तेमाल किया था।

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के सिल्वर मेडलिस्ट

कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पंघाल ने पिछले साल वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के फाइनल में सिल्वर मेडल जीता था। अब उनकी नजर एशियन गेम्स में पोडियम पर जगह बनाने पर है।आइची-नागोया में भारतीय बॉक्सिंग टीम की शुरुआत भी अच्छी रही है।

अब तक रिंग में उतरे चारों भारतीय बॉक्सर्स ने अपने शुरुआती मुकाबले जीते हैं। जदुमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में नेपाल के चंद्र बहादुर थापा को 5-0 से हराया, जबकि साक्षी चौधरी ने महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में फिलीपींस की पेरिस ओलंपियन आइरा विलेगास को 5-0 से मात दी।

Ankush Panghal Enters Quarter-Final Match
Mohinder Amarnath 76th Birthday: भारतीय क्रिकेट के कमबैक किंग और 1983 विश्व कप के महानायक की कहानी

क्या सेमीफाइनल बना पाएंगे जगह?

साक्षी चौधरी का अगला मुकाबला राउंड ऑफ 16 में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अलुआ बाल्किबेकोवा से होगा। वहीं, पंघाल 80 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सलिमोव के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com