India vs Afghanistan: बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, ICC रैंकिंग के कारण AFG को नहीं मिला मौका

Asian Games India vs Afghanistan: एशियन गेम्स 2026 में बारिश के कारण भारत-अफगानिस्तान और पाकिस्तान-हांगकांग क्वार्टर फाइनल रद्द हुए। बेहतर रैंकिंग के चलते दोनों सेमीफाइनल में पहुंचे।
asian games 2026 team india into semi-finals
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीमसौजन्य-एक्स @TheKhelIndia
Published on: 
Updated on: 

India Pakistan Semifinal: एशिय गेम्स के दौरान निशिन में लगातार हो रही झमाझम बारिश खिलाड़ियों के लिए विलन बनती जा रही है। एशियन गेम्स में निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बारिश के कारण भारत और अफगानिस्तान के बीच पुरुषों का क्रिकेट क्वार्टर फाइनल बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया।

इसी के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने के मौका छूट गया। बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने से अंपायर्स ने ICC रैंकिंग के तहत फैसला लिया। बेहतर रैंकिंग वाली टीम होने के नाते भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया।

पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंचा

इससे पहले पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भी बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंच गई। एशियन गेम्स के दौरान लगातार बारिश के कारण पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पुरुषों का पहला क्रिकेट क्वार्टर फ़ाइनल मैच रद्द हो गया था। ICC T20I रैंकिंग में बेहतर स्थिति के कारण पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया।

ICC रैंकिंग में कहां है भारत और पाकिस्तान?

आपको जानकारी दें, कि ICC टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारत अपने प्रतिद्वंद्वी अफगानिस्तान से बहुत बेहतर स्थिति में है। भारत ICC टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है।

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बात करें तो ICC टी20 रैंकिंग में हांगकांग, चीन से ऊपर होने के चलते पाकिस्तान को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। ICC रैंकिंग में पाकिस्तान छठे नंबर पर काबिज है, जबकि हांगकांग, चीन 24वें नंबर पर है। पाकिस्तान अब 1 अक्टूबर को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा।

asian games 2026 team india into semi-finals
Asian Games 2026 LIVE: सेमीफाइनल में पहुंची क्रिकेट टीम, कुराश में भारत का मेडल पक्का; चूकी मनु भाकर

अगर, पाकिस्तान और भारत की क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जीत जाते है तो एशियन गेम्स में दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा। सेमीफाइनल में दोनों टीमों का मुकाबला क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीमों से होगा। इसका मतलब फाइलन में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को सेमीफाइनल में जीत दर्ज करनी होगी।

दोनों टीमें अगर सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदियों को हरा देती है तो फाइनल में भारत और पाकिस्तान गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होगा।

asian games 2026 team india into semi-finals
Asian Games 2026: न टॉस हुआ, न गेंद फेंकी; पाकिस्तान ने पक्का किया सेमीफाइनल का टिकट, हांगकांग का टूटा सपना
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com