एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का विजयी आगाज, पहले मैच में चीन को 3-0 से दी मात
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में मेजबान चीन पर 3-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की। भारत के लिए सुखजीत सिंह (14वें मिनट), उत्तम सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक (32वें मिनट) ने गोल किए जबकि चीन एक भी गोल नहीं कर सका।
- Written By: मृणाल पाठक
हॉकी टीम (सौजन्य-एक्स)
हुलुनबुइर (चीन): एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार आगाज किया है। भारतीय टीम ने मेजबान चीन को करारी शिक्सत दी है। टीम ने चीन को 3-0 से हराकर बेहतरीन शुरुआत की है। भारत के लिए सुखजीत सिंह (14वें मिनट), उत्तम सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक (32वें मिनट) ने गोल किए जबकि चीन एक भी गोल नहीं कर सका।
ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक हासिल करने के बाद टूर्नामेंट में खेलने उतरी भारत ने शुरुआत में मिले मौकों को भुनाया और डिफेंस में भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। सुखजीत ने पहले क्वार्टर की शुरुआत में भारत को बढ़त दिलाई जबकि दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक तीन मिनट पहले उत्तम सिंह ने बढ़त दोगुनी कर दी जिससे भारत पहले हाफ तक 2-0 से आगे हो गया।
Asian Men’s Hockey Champions Trophy: India begin their title defence with an impressive 3-0 win over the hosts China pic.twitter.com/tQ9B8WkC1B — IANS (@ians_india) September 8, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Asian Badminton Championship के फाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त
Asian Badminton Championship के सेमीफाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, जोनाथन क्रिस्टी को हराकर मेडल किया पक्का
विशेष: नकवी का ट्रॉफी ले जाना पाक का खेल आतंक, सम्मान सहित भारत को लौटाएं
Asian Under-22 Boxing Championship: रितिका का गोल्ड पर कब्जा, हिंदुस्तान की झोली में 13 पदक
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले अफगानिस्तान को लग सकता है झटका, इब्राहिम जादरान का खेलना मुश्किल
खेल फिर से शुरू होने के ठीक दो मिनट बाद अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से गोल किया। भारत पूल एक में अपने दूसरे मैच में सोमवार को जापान से भिड़ेगा। पिछले साल भारत ने घरेलू मैदान पर यह टूर्नामेंट जीता था जिससे वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई थी। अन्य मैचों में मलेशिया ने पाकिस्तान को 2-2 से बराबरी पर रोका जबकि जापान और कोरिया ने 5-5 से ड्रा खेला।
भारत की शुरुआत धीमी रही क्योंकि चीन ने शुरुआत में ही जवाबी हमले का मौका बनाया लेकिन सतर्क कृष्ण पाठक ने इसे विफल कर दिया। क्वार्टर के मध्य में अभिषेक ने चीन से पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन हरमनप्रीत की ड्रैग फ्लिक को रोक दिया गया और चीन ने जोरदार जवाबी हमला किया। पर भारतीय रक्षापंक्ति ने इसे विफल कर दिया।
चीन को छह मिनट शेष रहते पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उसने मौका गंवा दिया। पहले क्वार्टर के अंतिम कुछ मिनटों में भारत ने चीन के सर्कल में प्रवेश किया। लेकिन कोई स्पष्ट मौका नहीं मिला। पर फिर जुगराज सिंह ने गेंद को सर्कल में पहुंचाया और सुखजीत ने इसे डिफ्लेक्ट करके भारत के लिए स्कोर 1-0 कर दिया।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेगा भारत! सोशल मीडिया पर हो रही बॉयकॉट करने की मांग
दूसरे क्वार्टर में भारत काफी सतर्क था और अभिषेक ने शुरुआती शॉट लगाया जिसे चीनी गोलकीपर कैयू वांग ने बचा लिया। इसके बाद भारत ने खेल की गति को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। हाफ टाइम ब्रेक से कुछ मिनट पहले उत्तम ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। उन्होंने राहील के नजदीकी शॉट को विफल होने के बाद गेंद को नेट में डाल दिया।
तीसरे क्वार्टर में भारत ने जोरदार वापसी की। मनप्रीत ने सर्कल के ऊपर अभिषेक को गेंद दी जिन्होंने गेंद को गोल में पहुंचाकर अपनी टीम के लिए स्कोर 3-0 कर दिया। भारत पूल एक में अपने दूसरे मैच में सोमवार को जापान से भिड़ेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल भारत ने घरेलू मैदान पर यह टूर्नामेंट जीता था। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम है। अन्य मैचों में मलेशिया ने पाकिस्तान को 2-2 से बराबरी पर रोका, जबकि जापान और कोरिया ने 5-5 से ड्रा खेला।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
