Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नालंदा पहुंची एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, बिहार वासियों ने किया जोरदार स्वागत, 11 से 20 नवंबर तक चलेगा टूर्नामेंट

एशियाई हॉकी महिला चैंपियंस टूर्नामेंट का आयोजन बिहार के राजगीर में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक किया जाएगा। इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी बिहार पहुंच गई है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 04, 2024 | 11:53 PM

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : एशियाई हॉकी महिला चैंपियंस टूर्नामेंट का आयोजन बिहार के राजगीर में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक किया जाएगा। इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी बिहार पहुंच गई है। यह ट्रॉफी बिहार के विश्व धरोहर स्थल नालंदा महाविहार में पहुंचने धूमधाम से स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में खेल प्रमी के साथ बच्चे और अन्य लोग भी मौजूद रहें। हॉकी इंडिया और बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट राजगीर के नव विकसित हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान की टीम हिस्सा लेगी। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं, विशेषकर महिलाओं को प्रोत्साहित करने और इस आयोजन को लोकप्रिय बनाने के लिए ट्रॉफी को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : PKL 11 Points Table: पुनेरी पलटन जीत के साथ टॉप पर पहुंची, बेंगलुरु को भी हुआ फायदा, देखें अंक तालिका में किसकी है धाक

सम्बंधित ख़बरें

विशेष: नकवी का ट्रॉफी ले जाना पाक का खेल आतंक, सम्मान सहित भारत को लौटाएं

Asian Under-22 Boxing Championship: रितिका का गोल्ड पर कब्जा, हिंदुस्तान की झोली में 13 पदक

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बिहार में अब होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स, केंद्रीय खेल मंत्री ने किया ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी: खिताब से महज एक कदम दूर टीम इंडिया, आज चीन से होगी भिड़ंत, यहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए) के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन ने कहा, ‘‘ट्रॉफी को पहले पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड ले जाया गया था। उसके बाद बिहार के सभी स्थानों से होते हुए यह ट्रॉफी 10 नवंबर को राजगीर पहुंचेगी। उन्होंने कहा, ‘‘राजगीर स्थित हमारा स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के दिशानिर्देशों के मुताबिक पूरी तरह से तैयार है। हम 2026 में यहां हॉकी विश्व कप की भी मेजबानी कर सकते हैं।”

राज्य खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंद्र ने कहा कि एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का उद्घाटन 11 नवंबर को शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्री करेंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 20 मैच होंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए बोधगया और राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा का प्रबंध किया जाएगा, ताकि खिलाड़ी क्षेत्र की संस्कृति और इतिहास का अनुभव कर सकें। इसके अलावा, खिलाड़ियों के लिए खास खाना बनाने के लिए अच्छे शेफ को रखा गया है।

यह भी पढ़ें : RO-KO ने नहीं दी घरेलू क्रिकेट को अहमियत, ऐसा तो सचिन तेंदुलकर, द्रविड और गांगुली ने भी नहीं किया

Asian champions trophy arrives in nalanda before start the tournament in rajgir bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 11:52 PM

Topics:  

  • Asian Champions Trophy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.