Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साउथ कोरिया में लहराया तिरंगा, भारत ने 4×400 मीटर मिक्स्ड रेस में जीता गोल्ड…आस-पास भी नहीं पहुंच पाए धावक-देखें वीडियो

Asian Athletics Championships 2025 में भारत ने अपना जलवा बरकरार रखा। भारतीय एथलेटिक टीम ने 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा। पिछली बार भी भारतीय टीम ने यह पदक जीता था।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 28, 2025 | 06:13 PM

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय एथलेटिक टीम ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा। भारतीय रिले टीम ने जबरदस्त तालमेल और गति का प्रदर्शन करते हुए 3:18.12 सेकंड में दौड़ पूरी की और सभी को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय टीम की ओर से रूपल चौधरी, संतोष कुमार तमिलारासन, विशाल टीके और सुभा वेंकटेशन ने दमदार प्रदर्शन किया। चारों धावकों ने शानदार टीम वर्क दिखाया और शुरुआत से ही भारत को दौड़ में बनाए रखा। जिसका परिणाम भारत को मिला। भारत ने एक बार फिर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इससे पहले भी भारत ने इस खेल में गोल्ड मेडल जीता था।

संतोष कुमार ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई

रेस की शुरुआत संतोष कुमार ने किया, उन्होंने तेज़ शुरुआत करते हुए भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने बैटन रूपल चौधरी को सौंपी, जिनके सामने चीन की धाविका से कड़ी टक्कर थी। रूपल ने अपनी चाल में धैर्य रखा और बढ़त को बनाए रखते हुए बैटन विशाल टीके को दी।

सुभा वेंकटेश ने लय को रखा बरकरार

विशाल ने शुरुआती दबाव झेला और फिर स्पीड बढ़ाते हुए भारत की बढ़त को और मजबूत किया। आखिरी चरण में दौड़ीं सुभा वेंकटेशन ने जबरदस्त संतुलन और गति का परिचय देते हुए दौड़ को शानदार अंदाज में समाप्त किया और गोल्ड मेडल पर मुहर लगा दी। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देख सकते हैं वीडियो…

🚨 INDIA'S MIXED RELAY TEAM WINS GOLD 🥇 – Incredible Performance in 4x400m , 2nd Gold for India in Asian Athletics Championship 🏆 pic.twitter.com/LCn8m4CKwp — The Khel India (@TheKhelIndia) May 28, 2025

भारतीय टीम ने यह दौड़ 3:18.12 सेकंड में पूरी की, जो इस सीजन में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। उन्होंने चीन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। चीन इस रेस में दूसरे नंबर पर रहा। चीन ने 3:20.52 सेकंड में अपना दौड़ पूरा करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं इस सूची में श्रीलंका तीसरे स्थान पर रहा। श्रीलंका ने 3:21.95 सेकंड में दौड़ पूरा करके कांस्य पदक जीता।

IPL 2025 में RCB ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

इस जीत के साथ भारत ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में अपना तीसरा पदक हासिल किया है। 2019 में जब यह स्पर्धा पहली बार चैंपियनशिप में शामिल हुई, तब भारत ने रजत पदक जीता था। 2023 में भारत ने पहली बार स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा था और अब 2025 में भारत ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा है।

Asian athletics championships 2025 india won gold 4x400m mixed relay race

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2025 | 05:29 PM

Topics:  

  • Athlete
  • India
  • Sports
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

स्वदेशी तेजस की आखिरी बाधा पार, अमेरिका ने दिया खास इंजन, इस दिन वायु सेना को मिलेंगे नए फाइटर जेट

2

World Bank: भारत वर्ल्ड बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार, 24.4 मिलियन डॉलर का बोझ; दूसरे नंबर पर यह देश

3

दुबई में शेखों के लिए कॉलेज की लड़कियों की सप्लाई, व्हाट्सऐप चैट्स से खुला बाबा का काला सच

4

Women’s World Cup 2025 : ODI फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी, ऐसा है भारत-श्रीलंका का रिकॉर्ड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.