अनिल कुंबले और आर अश्विन (PIC Credit: Social Media)
Follow Us
Follow Us :
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट (IND vs ENG 4th Test) रांची (Ranchi) में खेला जा रहा है। इस मैच में अश्विन (R। Ashwin) ने शानदार कमाल किया है। इंग्लैंड की दूसरी पारी में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट (Ashwin 5 Wicket Haul) हासिल किए। उन्होंने इसी के साथ टेस्ट में सर्वाधिक पांच बार विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले (Anil Kumble) की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी में अश्विन ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। साथ ही उन्होंने 5 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन पहुंचाने का काम किया। उन्होंने अब टेस्ट में सर्वाधिक पांच बार विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है। 132 पारी में 35 बार 5 विकेट झटके हैं, जबकि अश्विन ने 99 पारी में यह कारनामा किया है।
Most five wicket hauls for India in Tests:Ravichandran Ashwin – 35 (99 Tests)*.
बता दें कि अश्विन ने अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारतीय सरजमीं पर अपने 350 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए हैं। इस मामले में भी अश्विन ने भारत के दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 63 टेस्ट मैच में 24.88 की औसत से 350 विकेट लिए थे।
जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन में सिमट गई। पहली पारी में 46 रन की बढ़त हासिल करने वाले इंग्लैंड दूसरी पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। अब भारत के सामने जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य है। इंग्लैंड की तरफ से जैक क्राउली ने सबसे ज़्यादा 60 रन बनाए। जबकि भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 51 रन देकर पांच और कुलदीप यादव ने 22 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।
Ashwin equal to anil kumble most five wicket hauls in ind vs eng 4th test