- Hindi News »
- Sports »
- Ashwin Did Not Let Challenges Curb His Progress Said Anil Kumble
‘अश्विन को नहीं रोक पाई चुनौतियां’, गेंदबाज की तारीफ में बोले ‘ये’ भारतीय दिग्गज
- Written By: मृणाल पाठक

अश्विन (File Photo)
चेन्नई: रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin) के 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने से खुश महान स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने कहा कि पिछले एक दशक में इस ऑफ स्पिनर के सामने कई चुनौतियां आयी लेकिन वह लगातार सीखने के जज्बे और इच्छाशक्ति से इससे पार पाने में सफल रहे।
अश्विन के नाम टेस्ट में 516 विकेट है और वह भारत के लिए कुंबले (619) के बाद दूसरे सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। भारत के पूर्व लेग स्पिनर कुंबले इससे बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं थे। कुंबले ने अश्विन को 100 टेस्ट और 500 विकेट पूरे करने पर तमिलनाडु क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा, ‘‘अश्विन के सामने कई चुनौतियां आई हैं।उन्होंने किसी भी चुनौती को अपनी प्रगति में रोड़ा बनने का मौका नहीं दिया। वह एक दशक से अधिक समय से देश के लिए एक असाधारण मैच विजेता रहा है, और उसने जो निरंतरता दिखाई है, वह शानदार है।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शर्मा के दिवाने हुए अनिल कुंबले, KKR के खिलाफ बल्लेबाजी कर दिया बयान, कहा- ये दूसरी टीमों के लिए खतरे…
रिटायरमेंट के बाद फिर मैदान पर दिखेंगे आर अश्विन, इस टूर्नामेंट में वापसी की खबर से फैंस गदगद
KKR ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, श्रेयस अय्यर और फिल साल्ट को छोड़ना सबसे बड़ी गलती, दिग्गज का बड़ा बयान
आर. अश्विन का फूटा गुस्सा, वरुण चक्रवर्ती की इस गलती पर हुए आगबबूला, बोले- मैं कहते-कहते परेशान हो गया हूं
कुंबले ने कहा, ‘‘इस तरह की सफलता के लिए अपने उद्देश्य के प्रति पूर्ण समर्पण की आवश्यकता है।” कुंबले ने कहा कि अश्विन भारतीय प्रशंसकों द्वारा उनसे की गई भारी उम्मीदों से निपटने में सक्षम हैं। कुंबले ने खेल के बारे में विशेषकर प्रतिद्वंद्वी के खेल के बारे में अश्विन की परख की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं भारतीय टीम का कोच था तब हमने एक साल तक एक साथ काम किया था। वह पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरते है। जिन खिलाड़ियों के खिलाफ उनका मुकाबला था उनके बारे में वह पूरी जानकारी रखते थे।”
भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि अश्विन ने देश में स्पिन गेंदबाजी का स्वरूप बदल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस विरासत के बारे में सोच रहा हूं जो अश्विन जैसा खिलाड़ी खत्म होने के बाद छोड़ेगा। मेरा मानना है कि अभी उसे अपने करियर में लंबा सफर तय करना है।” द्रविड़ ने कहा, ‘‘स्पिन गेंदबाजी के बारे में सोचते ही, उन्होंने स्पिन गेंदबाजी के बारे में हमारी समझ और ज्ञान को आगे बढ़ाया है, जो एक महान विरासत है। उन्होंने स्पिन गेंदबाजी की कला और विज्ञान को बहुत बेहतर बनाया है।”
(एजेंसी)
Ashwin did not let challenges curb his progress said anil kumble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
4 अप्रैल का इतिहास : रानी लक्ष्मी बाई को अंग्रेजों से लोहा लेने के बाद मुश्किल हालात में झांसी छोड़नी पड़ी
Apr 04, 2026 | 07:36 AMAAP का ‘चमकता सितारा’ अब थामेगा कमल? राघव चड्ढा और बीजेपी के बीच पक रही खिचड़ी की इनसाइड स्टोरी!
Apr 04, 2026 | 07:32 AMविवादों से मिली शोहरत, सिंगिंग से ज्यादा चर्चा में रही लव लाइफ, जानें जसलीन मथारू की कहानी
Apr 04, 2026 | 07:32 AMझाबुआ में जहरीली गैस का तांडव: वॉटर प्लांट से रिसाव के बाद मची अफरा-तफरी, 50 लोग अस्पताल में भर्ती
Apr 04, 2026 | 07:31 AMनासिक के दिंडोरी में भीषण सड़क हादसा! 125 फुट गहरे कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत
Apr 04, 2026 | 07:26 AMवो गेंदबाज जिन्होंने बिना रन दिए फेंकी थी 131 गेंद, पिच पर सिक्का रख करते करते थे गेंदबाजी; जानें उनकी कहानी
Apr 04, 2026 | 07:23 AMनवभारत संपादकीय: युद्ध को कब खत्म करेंगे आत्ममुग्ध ट्रंप, तेल-गैस संकट से जूझ रही दुनिया
Apr 04, 2026 | 07:20 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














