- Hindi News »
- Sports »
- Aryna Sabalenka Refuses To Answer Questions On Ukraine War At French Open
फ्रेंच ओपन में एरिना सबालेंका ने यूक्रेन युद्ध से जुड़े सवालों के जवाब देने से इनकार किया
- Written By: काजल चोपड़े

पेरिस: फ्रेंच ओपन में दूसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी (Tennis) एरिना सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने बुधवार को मैच जीतने के बाद यूक्रेन (Ukraine War) पर रूस के हमले से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। रविवार को पहले दौर में जीत दर्ज करने के बाद सबालेंका ने कहा था कि रूस या बेलारूस का कोई भी खिलाड़ी युद्ध का समर्थन नहीं करता है। उन्हें हालांकि बुधवार को रूस के हमले का समर्थन करने में बेलारूस की भूमिका की व्यक्तिगत रूप से निंदा करने के लिए कहा गया था।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका ने फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के दूसरे दौर में इरीना शिमानोविच पर 7-5, 6-2 से जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरे पास आपके लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं है।” साबलेंका की पहले दौर की प्रतिद्वंद्वी यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक ने संवाददाताओं से आग्रह किया था कि वे 25 वर्षीय सबालेंका से पूछें कि क्या वह व्यक्तिगत रूप से युद्ध का समर्थन करती हैं या विरोध करती हैं। सबालेंका से पूछा गया था कि क्या वह बेलारूस के नेता एलेक्जेंडर लुकाशेंको का समर्थन करती हैं या नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास आपके लिए कोई जवाब नहीं है इसलिए आपके सवाल के लिए धन्यवाद।”
सम्बंधित ख़बरें
अगला सवाल युद्ध में बेलारूस की भूमिका के बारे में था। जब तीसरा सवाल किया गया तो आयोजकों ने हस्तक्षेप किया और सबालेंका ने कहा,‘‘आपको मुझसे पर्याप्त उत्तर मिल गए हैं।” रविवार को पहले दौर के मैच के बाद कोस्त्युक ने सबालेंका से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। उस मैच के बाद सबालेंका ने कहा था, ‘‘इस दुनिया में रूस या बेलारूस का कोई खिलाड़ी युद्ध का समर्थन नहीं करता। कोई नहीं। हम युद्ध का समर्थन कैसे कर सकते हैं? कोई भी – सामान्य लोग – कभी भी इसका समर्थन नहीं करेंगे।” (एजेंसी)
Aryna sabalenka refuses to answer questions on ukraine war at french open
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














