Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अर्जेंटीना ने किया क्वालीफाई, अब कोच ने मेसी को लेकर दे दिया ये बड़ा बयान

बता दें कि लियोनल मेसी जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण फुटबॉल नहीं खेल पा रहे हैं। फिलहाल अब मेसी के लिए अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कोलोनी का बड़ा बयान सामने आया है।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Mar 27, 2025 | 05:04 PM

लियोनल मेसी (फोटो सोर्स- @imessi)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: साल 2026 के लिए फीफा विश्वकप की जिम्मेदारी तीन देशों को मिली है। इसमें यूनाईटेड स्टेट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको शामिल हैं। इसके लिए अर्जेंटीना की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है।  साल 2022 का विश्वकप की मेजबानी कतर ने संभाली थी। इस वक्त अर्जेंटीना की टीम ने फीफा विश्वकप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। अर्जेंटीना के लिए पिछले कई समय से स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अहम किरदार निभाया है। साल 2022 के विश्वकप में अगर अर्जेंटीना विश्व विजेता बना था, तो उसमें मेसी का बहुत बड़ा हाथ था

फीफा विश्वकप 2022 में लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना की टीम के लिए कुल 7 गोल किए थे। अर्जेंटीना का ये स्टार खिलाड़ी अब तक कुल पांच फीफा विश्वकप में हिस्सा ले चुका है। लेकिन अगले साल होने वाले विश्वकप में मेसी के खेलने पर कई बातें सामने आ रही हैं। अब तक अर्जेंटीना की टीम की तरफ से ये साफ नहीं हो पाया है कि मेसी 2026 के विश्वकप में खेलेंगे या नहीं।

मेसी को अकेला छोड़ देना चाहिए- कोच स्कोलोनी

बता दें कि लियोनल मेसी जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण फुटबॉल नहीं खेल पा रहे हैं और टीम से बाहर रह कर आराम कर रहे हैं। इन सब के बाद मेसी के लिए अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कोलोनी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मेसी पर बात करते हुए कहा है कि हम आगे देखेंगे कि क्या होता है, अभी हमारे पास बहुत वक्त है। इस वक्त हमें एक समय में एक मैच पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं किया तो हम पूरे साल एक ही बात के बारे में चर्चा करते रहेंगे। हमे उसे (लियोनल मेसी) को अलेका छोड़ देना चाहिए, हम देखेंगे। वो जब चाहेंगे तब फैसला करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

FIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की टक्कर

FIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें

मेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने

फुटबॉल जगत में शोक की लहर, अर्जेंटीना के महान कप्तान एंटोनियो रैटीन ने दुनिया को कहा अलविदा

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस वक्त अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम काफी शानदार फॉर्म में चल रही है। अर्जेंटीना ने जैसे ही क्वालीफाई किया उसके तुरंत बाद ब्राजील के साथ मैच हुआ। इस मैच में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-4 के बड़े अंतर के साथ शिकस्त दी। इसके बाद अर्जेंटीना का उरुग्वे के साथ मैच हुआ। इस मैच में उनकी 1-0 से जीत हुई। बता दें कि ये दोनों मैच अर्जेंटीना ने लियोनल मेसी के बिना जीते।

Argentina qualified for fifa world cup 2026 coach talked about messi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 05:04 PM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.