विजय शंकर समेत 3 भारतीय क्रिकेटर APL ड्राफ्ट में शामिल, मोहम्मद आमिर को मिली सबसे बड़ी कैटेगरी

Afghanistan Premier League (APL) Draft 2026: भारत के तीन पूर्व क्रिकेटर विजय शंकर, केएस भरत और मुरुगन अश्विन अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के ड्राफ्ट में शामिल होने जा रहे हैं।
APL Draft 2026
अफगानिस्तान प्रीमियर लीगसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • विजय शंकर समेत 3 भारतीय क्रिकेटर APL ड्राफ्ट में शामिल

  • इन तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है

  • APL ड्राफ्ट में शामिल तीनों भारतीय खिलाड़ियों के पास IPL का लंबा अनुभव है

APL Teams And Captains: दुबई में 3 नवंबर को होने वाले अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) के ड्राफ्ट में भारत के तीन पूर्व आईपीएल खिलाड़ी विजय शंकर, केएस भरत और मुरुगन अश्विन अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। इन तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिन्हें आयोजकों ने 'गोल्ड कैटेगरी' में जगह दी है।

इस प्रतिष्ठित लीग के लिए दुनिया भर से करीब 1,500 अफगान और विदेशी खिलाड़ियों ने आवेदन किया था, जिसमें से कड़ी छंटनी के बाद केवल 462 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन खिलाड़ियों को प्लेटिनम, डायमंड, गोल्ड, सिल्वर और इमर्जिंग जैसी पांच अलग-अलग कैटेगरियों में बांटा गया है।

कैसा रहा है तीनों भारतीय खिलाड़ियों का IPL करियर?

APL ड्राफ्ट में शामिल तीनों भारतीय खिलाड़ियों के पास इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का लंबा अनुभव है।

विजय शंकर: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) जैसी बड़ी टीमों की ओर से खेल चुके हैं।

केएस भरत: विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रतिनिधित्व किया है।

मुरुगन अश्विन: स्पिनर मुरुगन अश्विन आईपीएल में छह अलग-अलग टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें राइजिंग पुणे सुपरजायंट, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं।

APL Draft 2026
IND vs NZ: विराट कोहली रचेंगे इतिहास, वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

भारतीय मूल के कई दूसरे खिलाड़ी भी ड्राफ्ट की रेस में

APL के इस ड्राफ्ट में न सिर्फ भारत के घरेलू खिलाड़ी, बल्कि भारतीय मूल के वो खिलाड़ी भी शामिल हैं जो वर्तमान में दूसरे देशों की राष्ट्रीय टीमों से खेल रहे हैं। इसमें अमेरिका के लिए खेल रहे उन्मुक्त चंद, यूएई (UAE) के राहुल चोपड़ा, अक्षदीप नाथ, अलीशान शराफू, आर्यन अफजल खान और ध्रुव पराशर शामिल हैं। इनके अलावा ओमान के अयान खान, केन्या के व्रज पटेल और कुवैत के यासीन पटेल भी इस शॉर्टलिस्ट का हिस्सा हैं।

मोहम्मद आमिर को मिली सबसे ऊंची 'प्लेटिनम कैटेगरी'

पाकिस्तान के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी इस लीग का मुख्य आकर्षण होंगे। 34 साल के आमिर को सबसे ऊंची 'प्लेटिनम कैटेगरी' में रखा गया है। ब्रिटिश नागरिकता रखने वाले आमिर ने रजिस्ट्रेशन में खुद को ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी के रूप में दर्ज कराया है।

पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 खेलने वाले आमिर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। माना जा रहा है कि वह 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले आईपीएल मिनी ऑक्शन में भी अपना नाम दे सकते हैं।

APL Draft 2026
ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दुनिया नहीं भुलेगी वर्ल्ड कप की वो ऐतिहासिक पारी

APL 2026: सभी 5 टीमें और उनके कप्तानों के नाम

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के इस रोमांचक सीजन के लिए सभी पांचों फ्रेंचाइजी और उनके कप्तानों की पूरी सूची इस प्रकार है:

कंधार टीम: इस फ्रेंचाइजी की कमान दुनिया के सबसे बेहतरीन टी20 स्पिनर राशिद खान संभालेंगे।

बल्ख टीम: अफगानिस्तान क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को इस टीम का कप्तान बनाया गया है।

काबुल टीम: स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई इस टीम का नेतृत्व करते हुए नज़र आएंगे।

पकतिया टीम: अनुभव से भरपूर मध्यक्रम के बल्लेबाज रहमत शाह के हाथों में इस टीम की बागडोर होगी।

नंगरहार टीम: अपनी विस्फोटक और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहमानुल्लाह गुरबाज इस टीम के कप्तान होंगे।