Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेरिस ओलंपिक के बाद अब अंशु मलिक ने किया ब्रेक का ऐलान, 12 साल का सपना टूटा, करेगी दमदार वापसी

पेरिस ओलंपिक 2024 में मुकाबला हारने के बाद अब भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने ब्रेक लेने का फैसला किया है। पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने की उम्मीद से भाग लेनेे वाली अंशु मलिक का 12 साल का सपना टूटने के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है। अब भारतीयों को अगले ओलंपिक से पहले उनके जल्द ही दमदार फॉर्म में वापसी करने की उम्मीदें होगी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 13, 2024 | 09:06 AM

अंशु मलिक (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद अब भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने ब्रेक लेने का ऐलान किया है। पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतना अंशु मलिक का 12 साल का सपना था जोकि वे पूरा नहीं कर पाई और निराशा के वापस लौटी।

जिसके बाद अब भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने सोमवार को कहा कि वह पेरिस ओलंपिक में प्री-क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के बाद ‘शारीरिक और भावनात्मक रूप से फिट होने’ के लिए खेल से कुछ समय का ब्रेक ले रही हैं। उन्होंने हालांकि मजबूत वापसी करने का वादा किया।

तेईस साल की यह खिलाड़ी 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में अपने से अनुभवी दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पांचवी वरीय हेलेन लुसी मैरोयूलिस की चुनौती से पार नहीं पा सकी। वह 2-7 से हार गई।

अपना दूसरा ओलंपिक खेल कर वापस लौटी आंशु ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ‘‘ इसे स्वीकार करना कठिन है, लेकिन यह एक खेल है और हार-जीत इसका हिस्सा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि परिणाम क्या है, मुझे कुश्ती पसंद है।”

मै एक योद्धा हूं

उन्होंने लिखा, ‘‘ अब, यह एलए 2028 (लॉस एंजिलिस ओलंपिक) के लिए एक नयी शुरुआत होगी। मुझे पता है कि मैं एक योद्धा जैसी हूं और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर वापस आऊंगी।”

यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट घर लाएगी सिल्वर मेडल! आज आएगा CAS का बड़ा फैसला  

अंशु मलिक ने कहा, ‘‘ मैं अभी शारीरिक और भावनात्मक रूप से फिट होने के लिए एक छोटा ब्रेक ले रही हूं। इस दौरान मैं देखूंगी कि मुझे कहां बदलाव करने की जरूरत है।” अंशु ने इस साल अप्रैल में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर से पेरिस खेलों का कोटा हासिल किया था।

12 साल का टूटा सपना

उन्होंने अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ओलंपिक अब खत्म हो गया है और इसके साथ ही मेरा 12 साल का सपना भी टूट गया। मैंने 2012 में जब कुश्ती शुरू की थी तब अपने पिता से वादा किया था कि मैं 2024 ओलंपिक में पदक जीतूंगी।”

अंशु ने कहा, ‘‘ मैंने उसके बाद से हर दिन बस उसी के लिए मेहनत की है। मैं बस इसे हासिल करने के सपने देखती हूं। मैंने सोचा था हालांकि वैसा नहीं हुआ।” अंशु एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता रही हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना ने खास सम्मान से मीराबाई चानू को किया सम्मानित, पेरिस ओलंपिक में किया बेहतरीन प्रदर्शन

वह पेरिस में तीन बार की विश्व चैंपियन अमेरिका की हेलन के खिलाफ 2-0 की बढ़त को बरकरार नहीं रख पाई और दमखम दिखाने के बाद भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anshu malik is taking a break after paris olympic 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 13, 2024 | 09:05 AM

Topics:  

  • Olympic Games
  • Paris Olympics 2024

सम्बंधित ख़बरें

1

ओलंपिक व एशियन गेम्स से पहले भारत की मुश्किलें बढ़ीं, NADA की बड़ी कार्रवाई, 8 खिलाड़ी बैन

2

IOA में सुलह के बाद IOC ने बहाल किया फंड, खेल मंत्रालय के दखल से खिलाड़ियों को हुआ फायदा

3

भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए पेश किया प्रस्ताव, अहमदाबाद होगा मेजबान शहर

4

ओलंपिक सफर का कसक भरा अंत, 29 साल की उम्र में लिया संन्यास, जज़्बे की मिसाल बनीं विनेश फोगाट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.