Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय वुशु टीम का कमाल, विश्व चैंपियनशिप में रचा इतिहास, एशियन गेम्स की तैयारी तेज

भारत की वुशु टीम ने ब्राजील में आयोजित 17वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चार पदक हासिल किए, जो इस प्रतियोगिता में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Sep 11, 2025 | 09:15 AM

विश्व वुशु चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने रचा इतिहास (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Team: भारत की वुशु टीम ने ब्राजील में आयोजित 17वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चार पदक हासिल किए, जो इस प्रतियोगिता में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह चैंपियनशिप 31 अगस्त से 7 सितंबर, 2025 तक आयोजित हुई।

भारतीय टीम ने तीन रजत और एक कांस्य पदक जीते। अपर्णा दहिया (52 किग्रा), करीना कौशिक (60 किग्रा) और शिवानी प्रजापति (75 किग्रा) ने रजत पदक जीते। सभी पदक सांडा श्रेणी में आए। सोनीपत के नाहरी गांव के 22 वर्षीय सागर दहिया ने 56 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस प्रदर्शन को वैश्विक स्तर पर भारतीय वुशु के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।

यह पहला मौका था जब तीन भारतीय महिला सांडा एथलीट वुशु विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं। झज्जर की 21 वर्षीय करीना और ग्रेटर नोएडा के दादरी गांव की 22 वर्षीय शिवानी, दोनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहली प्रतिस्पर्धा की। सोनीपत की 21 वर्षीय अपर्णा ने चीन में एशिया कप में स्वर्ण और मकाऊ में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

इस उपलब्धि को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के माध्यम से समर्थन दिया। प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के लिए 2025-26 वार्षिक कैलेंडर में वुशु खेल को 5 करोड़ की राशि आवंटित की गई। ब्राजील में होने वाली 17वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप में टीम की भागीदारी के लिए 70 लाख की राशि स्वीकृत की गई।

इस अवसर पर आईओए कार्यकारी परिषद के सदस्य भूपिंदर सिंह बाजवा ने आईएएनएस से कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। तीन में से दो लड़कियां नई थीं। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन शानदार रहा। एशियन गेम्स में हमारा लक्ष्य 4 से 5 पदक जीतना है।”

अपर्णा दहिया ने आईएएनएस से कहा, “गोल्ड हाथ से फिसल गया, इसका दुख है। हालांकि इस बार तीन लड़कियां गई थीं और तीनों ने ही फाइनल खेला। ऐसा पहली बार हुआ है। हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की है और कोच के साथ लंबे समय से अभ्यास कर रहे हैं। कोच का भरपूर सहयोग मिला है। 2026 एशियन गेम्स की तैयारी कर रही हूं।”

करीना कौशिक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हमने अभ्यास काफी किया था। इसका परिणाम हमें मिला। हालांकि गोल्ड न जीत पाने का दुख है। हमें अभ्यास का अच्छा मौका मिला और सुविधा मिली।”

ये भी पढ़ें: खिताबी जंग के लिए मैदान पर उतरेगा दक्षिण क्षेत्र, सामने होगा मध्य क्षेत्र

सागर दहिया ने गोल्ड न जीत पाने पर निराशा जताते हुए कहा कि एशियन गेम्स में मेडल जीतने की उम्मीद है। कोच राजेश कुमार ने आईएएनएस से कहा, “हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। यह पहली बार हुआ कि तीन महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता में गईं और तीनों ने फाइनल खेला। हमें तीनों ही खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद थी। अपर्णा गोल्ड मेडल से बहुत कम अंतर से चूक गई। एशियन गेम्स में पदक जीतना हमारा अगला लक्ष्य है।”

एजेंसी इनपुट के साथ

Amazing performance of indian wushu team created history in world championship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 09:15 AM

Topics:  

  • Team India

सम्बंधित ख़बरें

1

Year Ender 2025: क्रिकेट ही नहीं, इन खेलों में भी बजा भारत का डंका, पढ़ें साल की सबसे बड़ी खबरें

2

अभिषेक के साथ ईशान किशन या सैमसन, कौन देगा फिनिशिंग टच? जानिए T20 वर्ल्ड कप में कैसी होगी प्लेइंग-XI

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.