-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- After The Victory Against Sri Lanka Rohit Praised Ashwin Said He Is The Greatest Bowler Of All Time For Me Who Keeps Getting Better
रोहित ने की अश्विन की तारीफ, कहा- वे मेरे लिए ‘सर्वकालिक महान’ गेंदबाज हैं, जो बेहतर ही होते जा रहे हैं
- Written By: किर्तेश ढोबले

मोहाली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin) की समय के साथ बेहतर होने की काबिलियत से काफी हैरान हैं और रविवार को हासिल की गयी उपलब्धि के बाद उन्होंने उन्हें ‘सर्वकालिक महान’ गेंदबाज भी करार दिया।
कपिल देव के 434 विकेट को पीछे छोड़कर देश के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 96 रन देकर छह विकेट चटकाये जिससे उनके कुल 436 विकेट हो गये हैं। रोहित से जब अश्विन की महज 85 टेस्ट में हासिल की गयी उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘इस उपलब्धि को हासिल करना उनके क्रिकेट करियर में बड़ी चीज है।”
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कोच रयान कुक ने अचानक दिया इस्तीफा, यह बड़ी वजह आई सामने
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
उन्होंने कहा, ‘‘जब आप टेस्ट क्रिकेट खेलने की चाहत के साथ बड़े होते हो तो आप इन चीजों के बारे में सपना नहीं देखते इसलिये इसे हासिल करना उसके लिये एक बड़ी उपलब्धि है। मैं लंबे समय से अश्विन को खेलते हुए देख रहा हूं और जब भी मैं उसे देखता हूं, वह बेहतर से बेहतर होता ही दिखता है।” कप्तान ने कहा, ‘‘अश्विन एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रहता है। ”
अश्विन विश्व क्रिकेट रैंकिंग में शीर्ष 10 में नौंवे नंबर पर काबिज हैं और रोहित की निगाह में वह सर्वकालिक महान गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी निगाह में वह सर्वकालिक महान खिलाड़ी है। वह इतने वर्षों से खेल रहा है और देश के लिये प्रदर्शन कर रहा है। इतनी बार मैचों में जीत दिलाने वाला प्रदर्शन, इसलिये वह मेरे लिये सर्वकालिक महान खिलाड़ी है। लोगों के अलग अलग विचार हो सकते हैं लेकिन जहां से मैं देखता हूं, वह मेरे लिये एक सर्वकालिक महान खिलाड़ी है। ”
तो अश्विन को विदेशी दौरों पर अंतिम एकादश में नियमित रूप से क्यों नहीं चुना जाता तो इस पर रोहित ने कहा, ‘‘सचमुच, विदेशी दौरों पर टीम में स्थान के बारे में आपको कुछ नहीं कह सकता कि वह टीम में क्यों नहीं होता और अंतिम एकादश में क्यों नहीं होता। ” उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से मुझ इस बारे में नहीं पता क्योंकि मैं उस समय चयन का हिस्सा नहीं था और मैं आपको नहीं बता सकता कि क्या हुआ और उसे बाहर क्यों रखा गया और वह क्यों नहीं खेला और इसी तरह की बातें।” (एजेंसी)
After the victory against sri lanka rohit praised ashwin said he is the greatest bowler of all time for me who keeps getting better
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
निर्मला सप्रे दल-बदल मामला: HC ने उमंग सिंघार की याचिका खारिज की, कहा- विधानसभा अध्यक्ष करेंगे फैसला
Jun 26, 2026 | 09:20 AMगोंदिया: चलती ट्रेन में दिया जीवनदान, नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस कराई सुरक्षित डिलीवरी, मां-बच्चा सुरक्षित
Jun 26, 2026 | 09:17 AMVenezuela Earthquake: वेनेजुएला भूकंप में 235 लोगों की मौत, 70 हजार परिवार हुए बेघर
Jun 26, 2026 | 09:03 AMआवारा पशुओं का आतंक, मनमाड में बेकाबू सांड ने बाइक सवार युवती को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Jun 26, 2026 | 09:00 AMOvernight Oats vs Indian Breakfast: सेहत के लिए कौन है बेहतर? कौन है न्यूट्रिशन से भरपूर
Jun 26, 2026 | 08:59 AMMVA में बढ़ी दरार? रणनीतिक बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, उद्धव ठाकरे की चिंता आई सामने
Jun 26, 2026 | 08:54 AMCocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में आई भारी गिरावट, ‘वेलकम टू द जंगल’ की एंट्री से बढ़ी टेंशन
Jun 26, 2026 | 08:38 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














